आज का इतिहास 5 जून (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 5 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1507 – इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए।
1659 – मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1661 – महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।
1664 – मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।
1752 – बेंजामिन फ्रेंकलिन ने यह दर्शाने के लिए पहली बार पतंग उड़ाई कि बिजली विद्यत का एक स्त्रोत है।
1827 – ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
1846 – अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत।
1875 – अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत।
1882 – बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत।
1912 – अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया।
1915 – डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।
1942 – अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1953 – डेनमार्क में नया संविधान अंगीकार किया गया।
1967 – इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।
1972 – विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्यारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई।
1977 – ऐपल ने ऐपल II कम्प्यूटर पेश किया।
1984 – ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया।
1990 – सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोवियत संघ और शीतयुद्ध के अंत में उनकी बहुत अहम भूमिका रही है।
2013 – नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।