आज का इतिहास 30 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 30 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1294 – स्विट्जरलैंड के बर्ने प्रांत से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1870 – अदा केपले लॉ कॉलेज से स्नातक की परीक्षा पास करने वाली पहली महिला बनी।
1876 – सर्बिया ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1894 – लंदन में टॉवर ब्रिज काे खाेला गया।
1914 – दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पहली बार गिरफ्तार किया गया।
1933 – फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
1934 – ईसवी को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ़ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशियालिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफ़ाया कर दिया।
1938 – बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स (डीसी कॉमिक्स एक्शन सीरीज भाग-1) में नज़र आया।
1947 – भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के विभाजन के लिए बाउंडरी कमीशन के सदस्यों की घोषणा की गई।
1948 – ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी इजरायल छोड़ स्वदेश रवाना हुयी।
1960 – अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का निर्णय लिया।
1962 – रवांडा और बुरूंडी देश स्वतंत्र हुये।
1969 – श्रीलंका के क्रिकेटर सनत जयसूर्या का जन्म हुआ। इन्होंने 110 टेस्ट में 6,973 रन बनाए और 98 विकेट लिए। 445 वनडे में इनके नाम 13,430 रन और 323 विकेट हैं।
1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया।
1994 – फ्रांस के तोलूज़ में ए-330 एयरबस विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोग मारे गये।
1997 – हांगकांग पर से ब्रिटिश हुकूमत खत्म हुई।
2000 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
2005 – स्पेन में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गयी।
2012 – मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।