आज का इतिहास 28 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 28 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1712 – फ्रां​सिसी विचारक जॉन जैक रूसो का जन्म हुआ।
1748 – एम्सटरडेम में दो लाेगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिये जाने के विरोध में भडके दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए।
1820 – टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया।
1838 – ब्रिटेन की महारानी क्वीन विक्टोरिया की ताजपोशी लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की गयी।
1846 – एंटोइन जोसेफ सैक्स ने सैक्सोफोन का पेटेंट हासिल किया।
1873 – जीव ​विज्ञानी एलेक्स कार्ल का जन्म हुआ, उन्होंने सजीव अंगों को सुरक्षित रखने की खोज की।
1919 – वर्साय शांति संधि पर दस्तखत के साथ प्रथम विश्वयुद्ध खत्म हो गया।
1921 – देश के 9वें प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव का जन्म हुआ।
1926 – गोतलिब डेमलर और कार्ल बेंज ने कंपनियों को मिलाकर मर्सिडीज-बेंज की स्थापना की।
1932 – इंग्लैंड ने लॉडर्स में तीन दिन के टेस्ट मैच में भारत को 158 रन हराकर एक टेस्ट की सीरीज जीती थी। इसमें दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों ने पदार्पण किया था।
1941 – जर्मनी और रोमानिया के सैनिकों ने रूसी साम्राज्य के बेस्सारेबिया प्रांत की राजधानी किशिनेव में 11 हजार यहूदियों को हत्या कर दी।
– जर्मनी की सेना ने पोलैंड के गैलिसिया पर कब्जा जमाया।
1952 – दक्षिण अफ्रीका नेता नेल्सन मंडेला को पहली बार जेल में डाला गया।
1965 – पहली कमर्शियल सैटेलाइट अर्ली बर्ड (Intelsat I) ने कम्यूनिकेशन सर्विस शुरू की।
1976 – अमेरिका के एयरफोर्स एकेडमी में पहली महिला का प्रवेश हुआ।
– भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का जन्म हुआ।
1981 – ईरान में एक हमले में 74 सरकारी अधिकारियों की मौत हो गयी।
– चीन ने कैलाश और मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला।
1999 – रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।
2004 – अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी।
2007 – आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।
2012 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और 50 घायल हो गये।