आज का इतिहास 26 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 26 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1254– इटली के विख्यात नाविक और पर्यटक मार्को पोलो का वीनस में जन्म हुआ। मार्को पोलो के पिता और चाचा इटली के विख्यात नाविका थे।
1498 – चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया। पहली बार आधुनिक टूथब्रश के पहले मॉडल का चीन के एक राजा ने पेटेंट करवाया था।
1714 – स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1888 – मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बालगन्धर्व का जन्म।
1906 – पहली ग्रां प्री का आयोजन हुआ था। यह प्रतिस्‍पर्द्धा 12 घंटे चली थी।
1919 – अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ।
1927 – संवाद सिनेमा ने अपना जीवन आरंभ किया। फ़िल्म निर्माण का काम आरंभ होने से ही निरंतर इस बात का प्रयास किया गया कि ऐसी फ़िल्में बनाई जाएं जिसमें संवाद भी हो।
1945 – सेन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये।
1949 – बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1960 – फ़्रांस के उपनिवेश मेडागास्कर को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। हर वर्ष आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है।
1963 – अमेरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी ने पश्चिम जर्मनी के शहर बर्लिन एक बहुत बड़ी भीड़ को संबोधित किया था। उन्होंने बर्लिन को शीत युद्ध के दौरान विश्व में स्वतंत्रता का प्रतीक बताया था।
1975 – भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की।
1982 – एयर इंडिया का पहला बोइंग गौरीशंकर मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1992 – भारत ने 'तीन बीघा गलियारा' 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया।
1999 – बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत हुई।
2000 – अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा दिया गया।
2004 – मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन।
– पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली के इस्तीफे के बाद शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।