आज का इतिहास 22 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 22 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1555 – हुमांयू ने सिकंदर सूरी को पराजित कर अकबर को उत्तराधिकारी घोषित किया।
1844 – येल यूनिवर्सिटी में डेल्टा कप्पा एप्सिलन सोसायटी की स्थापना हुई।
1870 – अमेरिकी कांग्रेस ने संयुक्त राज्य अमेरिकी न्याय विभाग की स्थापना की।
1906 – स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1911 – किंक जॉर्ज V को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।
1932 – बॉलीवुड में नकारात्मक भूमिकाओं के लिए चर्चित अभिनेता अमरीश पुरी का जन्म हुआ।
1939सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1941 – लिथुआनिया में जून विद्रोह शुरू हुआ।
1941 – हिटलर ने तत्कालीन सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
1944 – अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
1946 – इंग्लैंड और भारत के बीच लंदन के लॉडर्स क्रिकेट मैदान में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच शुरू हुआ। तीन दिन के इस टेस्ट में इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।
1948 – ब्रिटिश सम्राट ने इम्प्रेरर ऑफ इंडिया शीर्षक को त्यागा।
1957 – तत्कालीन सोवियत रूस ने पहली बार आर-12 मिसाइल का प्रक्षेपण किया।
1981 – अमेरिकी की संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।
1984 – लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से वर्जिन अटलांटिक एयरवेज ने पहली उड़ान भरी।
2002 – उत्तरी-पश्चिमी ईरान में जबरदस्त भूकंप से 261 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।
2009 – 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।
2012 – पराग्वे के राष्ट्रपति फर्नान्डो लुगो पर महाभियोग चलाकर पद से हटाया गया और फेडेरिको फ्रांको नये राष्ट्रपति बने।
2015 – अफगानिस्तान की नेशनल असेंबली ईमारत में आत्मघाती हमला, सभी हमलावर मारे गये, 18 लोग घायल।