आज का इतिहास 18 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 18 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1576 – महाराणा प्रताप और मुगल शासक अकबर के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
1812 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।
1815 – वाटरलू की जंग में नेपोलियन की सेना ने ब्रिटेन को हराया।
1817 – लंदन स्थित टेम्स नदी पर बना वाटरलू ब्रिज खोला गया।
1837 – स्पेन ने नया संविधान अपनाया।
1858 – झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेज सेना के साथ लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुईं।
1941 – तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1946 – डॉ़ राममनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन से आजादी के लिए पहला सत्याग्रह आंदाेलन शुरू हुआ।
1956 – हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ।
1972 – ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज का जहाज खुले मैदान में गिरा।
1979 – अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
1980 – शकुंतला देवी ने दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकंड्स में सही उत्तर दे दिया।
1987 – एम. एस. स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार मिला।
– इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली का बर्मिंघम में जन्म हुआ। उन्होंने 26 टेस्ट में 1138 रन और 66 विकेट चटकाए। 36 वनडे में उनके नाम 856 रन हैं।
1999 – लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर।
2003 – गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
2004 – चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया।
2009 – नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 लोग मारे गए और 60 घायल हुए।