आज का इतिहास 17 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 17 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1397 – डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे के बीच कल्मार संघ की स्थापना हुई।
1609 – नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
1632 – मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन हुआ।
1756 – नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर आक्रमण किया।
1775 – बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया।
1799 – नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
1858 – 1857 के भारतीय स्वतत्रंता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई शहीद हुई।
1885 – फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर पहुंचा।
1898 – अमेरिका में नेवी हॉस्पिटल कॉर्प की स्थापना की गई।
1917 महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया।
1928 – तत्कालीन उड़ीसा (अब ओडिशा) के रत्न कहे जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक चिंतक और कवि पंडित गोपा बंधु दास का निधन।
1938 – जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1950 – मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1963 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।
1967 – चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश बना।
1970 – शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ।
1973 – भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ।
1974 – ब्रिटेन की संसद में एक बम धमाके में 11 लोग घायल हुए।
1980 – सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का जन्म हुआ।
1981 – मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गये।
1994 – शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई।
1999 – विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच टाई रहा। ग्रुप चरण में रन रेट बेहतर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा।
2008 – देश में विकसित हल्के विमान तेजस का बंगलौर में सफलतापूर्वक परिक्षण किया गया।
2015 – अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में बंदूकधारी ने नौ लोगों की हत्या की।