आज का इतिहास 14 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 14 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1634 – रूस और पोलैंड के बीच पोलियानोव शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1658 – ड्यून्स की लडाई में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेन को हराया।
1775 – अमेरिकी सेना की स्थापना हुई।
1777 – अमेरिकी कांग्रेस ने बैठक के दौरान अपना झंडा चुना।
1880 – वैज्ञानिक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म।
1900 – हवाई क्षेत्र अमरीकी राष्ट्र का हिस्सा बना।
1901 – पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
1905 – प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार हीराभाई बारोडकर का जन्म।
1907 – नॉर्वे में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिला।
1909 – केरल के महान नेता ईएमएस नंबूदिरीपाद का जन्म हुआ।
1917 – इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला, पूर्वी लंदन में सौ से ज्यादा लोगों की मौत।
1922 – भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक के आसिफ का जन्म।
1928 – क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्म हुआ। इन्होंने क्यूबा की मुक्ति में अपनी अह्म भूमिका निभाई।
1934 – आस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी की मुलाकात।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कब्जा किया।
1947 – कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना की प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।
1949 – वियतनाम राष्ट्र का गठन।
1955 – टॉक शो से लेकर फिल्मों में काम करने वाली किरण खेर का जन्म।
1958 – डॉ सी.वी. रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
1962 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूरोपीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई जिसका नाम बाद में बदल कर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी कर दिया गया ।
1969 – 22 ग्रैंड स्लैम जीतन वाली टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म।
1977 – दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बोएटा डिपेनार का जन्म हुआ। इन्होंने करियर में 38 टेस्ट में 1718 रन बनाए। इसके अलावा 107 वनडे में इनके नाम 3421 रन दर्ज हैं।
2001 – जाँच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।
2007 – चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षिनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
2012 – विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गये।