आज का इतिहास 12 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 12 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
1787 – अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।
1889 – उत्तरी अायरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।
1926 – ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1929 – ऐनी फ्रैंक का जन्म। जिसकी डायरी दुनिया में सबसे ज्यादा​ बिकने वाली किताबों में से एक है।
1932 – मशहूर भरत नाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनि का जन्म।
1932 – मेरा नाम जोकर, जिस देश में गंगा बहती है जैसी फिल्मों की अभिनेत्री पद्मिनि का जन्म।
1937 – सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।
1952 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1957 – पाकिस्तान में मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 124 टेस्ट में 8,832 रन और 233 वनडे मैचों में 7,381 रन बनाए।
1964 – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
1972महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक डी.जी. तेंदुलकर का निधन।
1975 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
1991 – बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें।
1994 – दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
2002 – विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।
2008 – दक्षिणी एशियाई फ़ुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ फ़ुटबाल चैम्पियनशिप की मेजबानी सौंपी।
2015 – चंडीगढ़ के प्रसिद्ध 'रॉक गार्डन' के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन।