मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची-1956 से अबतक

madhya pradesh chief minister list hindi

वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है। जिन्होंने प्रदेश के 32वें मुख्यमंत्री के ताैर पर 23 मार्च 2020 को शपथ ग्रहण की। इसी के साथ वह प्रदेश में चौथी बार मुख्यमंत्री बनें। इससे पहले वे वर्ष 2005 से 2008 तक लगातार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वही अर्जुन सिंह और श्यामाचरण शुक्ल भी तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रहे थे। आपको बता दे कि मध्य प्रदेश में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड नरेशचंद्र सिंह के नाम है। वह सिर्फ 13 दिन ही मुख्यमंत्री रहे हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश की सियासत में पहली बार वर्ष 1967 में गैर कांग्रेसी सरकार के गोविंद नारायण सिंह मुख्यमंत्री बने। हालांकि, 1969 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नरेशचंद्र मुख्यमंत्री बने। हालांकि, सियासी सियासी उठापटक में वह सिर्फ 13 दिन ही मुख्यमंत्री रह पाए और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।


शिवराज सिंह चौहान पहली बार 29 नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री चुने गए, उस दौरान 12वीं विधानसभा का कार्यकाल चल रहा था। मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को हटाकर भाजपा ने प्रदेश की कमान शिवराज को सौंपी थी। तो आइये जानते है, मध्य प्रदेश में अबतक कितने मुख्यमंत्री रह चुके है–

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की वर्ष 1956 से अबतक की सूची निम्न प्रकार ​है–
1. रविशंकर शुक्ल (कांग्रेस), कार्यकाल : 1 नवंबर, 1956 से 31 दिसंबर, 1956 तक
2. भगवन्तराव अन्नाभाऊ मण्डलोई (कांग्रेस), कार्यकाल : 1 जनवरी, 1957 से 30 जनवरी, 1957 तक
3. कैलाशनाथ काटजू (कांग्रेस), कार्यकाल : 31 जनवरी, 1957 से 11 मार्च, 1962 तक
4. भगवन्तराव अन्नाभाऊ मण्डलोई (कांग्रेस), कार्यकाल : 12 मार्च, 1962 से 29 सितंबर, 1963 तक
5. द्वारिका प्रसाद मिश्र (कांग्रेस), कार्यकाल : 30 सितंबर, 1963 से 29 जुलाई, 1967 तक
6. गोविन्द नारायण सिंह (कांग्रेस), कार्यकाल : 30 जुलाई, 1967 से 12 मार्च, 1969 तक
7. राजा नरेशचन्द्र सिंह (कांग्रेस), कार्यकाल : 13 मार्च, 1969 से 25 मार्च, 1969 तक
8. श्यामाचरण शुक्ल (कांग्रेस), कार्यकाल : 26 मार्च, 1969 से 28 जनवरी, 1972 तक
9. प्रकाश चन्द्र सेठी (कांग्रेस), कार्यकाल : 29 जनवरी, 1972 से 22 दिसंबर, 1975 तक
10. श्यामाचरण शुक्ल (कांग्रेस), कार्यकाल : 23 दिसंबर 1975 से 29 अप्रैल, 1977 तक
(राष्ट्रपति शासन : 29 अप्रैल, 1977 से 25 जून, 1977) तक
11. कैलाश चन्द्र जोशी (जेपी), कार्यकाल : 26 जून, 1977 से 17 जनवरी, 1978 तक




12. वीरेन्द्र कुमार सकलेचा (जेपी), कार्यकाल : 18 जनवरी, 1978 से 19 जनवरी, 1980 तक
13. सुन्दरलाल पटवा (जेपी), कार्यकाल : 20 जनवरी, 1980 से 17 फरवरी, 1980 तक
(राष्ट्रपति शासन : 18 फरवरी, 1980 से 8 जून, 1980) तक
14. अर्जुन सिंह (कांग्रेस), कार्यकाल : 8 जून, 1980 से 12 मार्च, 1985 तक
15. मोतीलाल वोरा (कांग्रेस), कार्यकाल : 13 मार्च, 1985 से 13 फरवरी, 1988 तक
16. अर्जुन सिंह (कांग्रेस), कार्यकाल : 14 फरवरी, 1988 से 24 जनवरी, 1989 तक
17. मोतीलाल वोरा (कांग्रेस), कार्यकाल : 25 जनवरी, 1989 से 8 दिसंबर, 1989 तक
18. श्यामाचरण शुक्ल (कांग्रेस), कार्यकाल : 9 दिसंबर, 1989 से 4 मार्च, 1990 तक
br /> Read in English: List of CM of Madhya Pradesh (1956 to 2020)br /> 19. सुन्दरलाल पटवा (भाजपा), कार्यकाल : 5 मार्च, 1990 से 15 दिसंबर, 1992 तक
(राष्ट्रपति शासन : 16 दिसंबर, 1992 से 6 दिसंबर, 1993) तक
20. दिग्विजय सिंह (कांग्रेस), कार्यकाल : 7 दिसंबर, 1993 से 8 दिसंबर, 2003 तक
21. सुश्री उमा भारती (भाजपा), कार्यकाल : 8 दिसंबर 2003 से 23 अगस्त, 2004 तक
22. बाबूलाल गौर (भाजपा), कार्यकाल : 23 अगस्त, 2004 से 29 नवंबर, 2005 तक
23. शिवराज सिंह चौहान (भाजपा), कार्यकाल : 29 नवंबर, 2005 से 16 दिसंबर, 2018 तक
24. कमलनाथ (कांग्रेस), कार्यकाल : 17 दिसंबर, 2018 से 20 मार्च, 2020 तक
25. शिवराज सिंह चौहान (भाजपा), कार्यकाल: 23 मार्च, 2020 से अब तक
Note - भाजपा (भारतीय जनता पार्टी), कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) एवं जेपी (जनता पार्टी)