आज का इतिहास 31 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 31 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1577 – मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ मूल नाम 'मेहरुन्निसा' का जन्म।
1725 – भारत की वीरांगनाओं में से एक मालवा साम्राज्य की मराठा होल्कर महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म।
1727 – फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किये।
1759 – अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया।
1774 – भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
1843 – मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का जन्म।
1867 – मुम्बई (तत्कालीन बंबई) में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1878 – जर्मनी के युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत।
1878 – अमेरिकी कांग्रेस ने डॉलर के सर्कुलेशन को घटाया।
1889 – अमेरिका के पेनसिल्वेनिया स्थित जॉन्सटाउन में भीषण बाढ़ से लगभग 2209 लोगों की मौत ।
1900 – लार्ड राबर्ट्स के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जाेहानसबर्ग पर कब्जा किया।
1902 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 36 रन पर ऑलआउट हो गयी। यह आस्ट्रेलिया का यह न्यूनतम स्कोर है।
1907 – अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली बार टैक्सी सेवा शुरू की गयी।
1921 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1927 – फोर्ड मोटर ने टिन लिजी मॉडल की अंतिम गाड़ी बनाई और मॉडल ए की शुरुआत की।
1929 – पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड रिलीज किया गया।
1935 – पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1957 – चर्चित अमेरिकी नाटककार ऑर्थर मिलर को अवमानना का दोषी पाया गया।
1959 – बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1964 – मुम्बई (तत्कालीन बंबई) में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
1977 – भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व की तीसरी सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढाई की।
1984 – वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवयन रिचडर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड वनडे में 170 गेंदों पर 189 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
1985 – फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया।
1994 – दक्षिण अफ़्रीका गुट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
1996 – बेंजामिन नेतान्याहू इजरायल के प्रधानमंत्री बने।
1999 – कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण।
2003 – प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का निधन।
2008 – विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया।