आज का इतिहास 8 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 8 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1360 – अंग्रेजों और फ्रांसीसियों ने ब्रिटिग्नी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1541 – हरनांदो डे सोटो ने मिसीसिपी नदी की खोज की।
1713 – मस्क्वा की जगह साँक्त पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) को रूस की राजधानी बनाया गया था।
1794 – फ़्राँसिसी वैज्ञानिक और आधुनिक रसायन विज्ञान के जनक अन्तुआन लावुआज़्ये को भ्रष्टाचार के आरोप में मृत्यु-दण्ड दिया गया।
1842 – वार्सा से पेरिस जा रही ट्रेन में आग लगने से 50 व्यक्तियों की मौत हुई।

1847 – रबर टायर को रॉबर्ट डब्ल्यू. थॉम्पसन ने पेटेंट करवाया।
1871 – ब्रिटेन और अमेरिका के बीच समझौते के बाद अलबामा विवाद समाप्त।
1886 – डॉक्टर जॉन पेम्बेरटन द्वारा निर्मित कोल्ड-ड्रिंक कोकाकोला का उत्पादन शुरू हुआ था।
1898 – इटालियन फुटबाल लीग का पहला मैच खेला गया।
1901 – आस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की स्थापना की गई।
1903 – दुनिया के पहले जेप्लिन वायुपोत 'लेबोदी' ने 37 किलोमीटर की अपनी पहली उड़ान भरी थी।
1921 – स्वीडन ने फांसी की सजा को खत्म कर दिया।
– रूसी प्रवासियों ने कन्सतान्तिनोपल में पहली तिलचट्टा दौड़ का आयोजन किया था, जिसमें तिलचट्टों के बीच स्प्रिण्ट रेस कराई गई थी।
1929 – भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म।
1933 – महात्मा गांधी ने 21 ब्रिटिश शासन के खिलाफ 21 दिन का फास्ट रखा।
1954 – केंद्र सरकार ने चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल राज्य में शामिल किया।
1963 – भारतीय रेडक्रास सोसायटी का शताब्दी समारोह मनाया गया।
1980 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक (स्मॉलपॉक्स) के उन्मूलन की घोषणा की।
1984 – लॉस एंजेलेस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों से केवल 12 हफ़्ते पहले सोवियत संघ ने ये घोषणा की कि वो इन खेलों का बहिष्कार करेगा।
 – फ्रांस ने आईलेंड पर न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1997 – चीन की सादर्न एयरलाइंस फ्लाइट 3456 क्रेश हो गई जिसमें 35 लोग मारे गए।
2000 – भारतीय मूल के 69 वर्षीय लार्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्व विद्यालय ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।