आज का इतिहास 30 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 30 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1381 – इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरू हुआ।
1498 – कोलंबस तीसरी बार छह जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला।
1539 – स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
1606 – सिक्खों के पाँचवें गुरु अर्जुन देव का निधन।
1646 – स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1778 – महान फ्रांसिसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन।
1826 – पहले हिंदी अखबार उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू हुआ
1867 – उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।
1896 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली आॅटोमोबाइल दुर्घटना हुई।
1919 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।
1949 – पूर्वी जर्मन में संविधान को अंगीकार किया गया।
1966 – अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।
1975 – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।
1981 – बांग्लादेश के संस्थापक जिया उर रहमान एवं उनके परिवार की हत्या की गई।
1987 – गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।
1990 – पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।
– फ्रांस ने मैड काउ बीमारी के चलते ब्रिटेन ने मवेशियों के आयात पर रोक लगाई।
1996 – 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
1998 – उत्तरी अफगानिस्तान में आये भीषण भूकंप में 5000 लोगों की मौत हुई।
2000 – आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा का निधन हुआ।
2004 – सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त हुआ, लेकिन दो भारतीयों सहित 22 की हत्या हुई।
2012 – ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने अपना पांचवां विश्व शतरंज चैम्पियनशिप खिताब जीता।
2015 – स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।