आज का इतिहास 24 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 24 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1543 – पोलैंड के खगोलविद निकोलैस कोपरनिकस का निधन। जिन्होंने कहा कि पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूरज के चक्कर लगाते है।
1653 – जर्मन संसद ने फर्डिनेंड द्वितीय को ऑस्ट्रिया का राजा घोषित किया।
1689 – ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
1798 – यूनाइटेड आयरिशमैन ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की।
1819 – ब्रिटेन की क्वीन विक्टोरिया का जन्म।
1830 – अमेरिका में पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरुआत हुई।
1875 – सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।
1883 – ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।
1915 – थॉमस अल्वा एडिशन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।
1930 – एमी जॉनसन नामक महिला अकेले विमान उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया पहुंची।
1931 – पहली वातानु​कूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।
1954 – माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म।
1956 – बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का 2500वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी।
1959 – सम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया।
1964 – रेफरी के एक विवादास्पद फैसले से स्टेडियम में ही भगदड़ मच गई। जिससे 300 से ज्यादा लोग मारे गए।
1985 – बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लाेग मरे।
1986 – मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।
1990 – भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के.एस. हेगड़े का निधन।
1993 – कुर्द विद्रोहियों ने तुर्की में 33 सैनिकों और पांच नागरिकों की हत्या की।
1994 – मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मच जाने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु।
2000 – दक्षिण लेबनान से 22 साल का खूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।
– हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी की मौत हो गई।
2001 – नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।
2002 – रूस और अमेरिका ने मास्को की संधि पर हस्ताक्षर किये।
2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
2004 – उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
2005 – एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
2013 – राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2014 – थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।