आज का इतिहास 22 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 22 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

334 – ईसा पूर्व सिकंदर महान की सेना ने पार्शिया के राजा को हटाया।
1498 – वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर जमोरिन से पहली बार मिले।
1545 – पेशावर से कलकत्ता तक देश की सबसे लंबी सड़क का निर्माण करने वाले सूर वंश के संस्थापक शेरशाह शूरी की मौत।
1570 – थियेट्रम आर्बिस टेर्राम नाम से पहला एटलस प्रकाशित हुआ, इसमें कुल 70 नक्शे थे।
1761 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गयी।
1772 – प्रसिद्ध समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म। इन्होंने ब्रह्म समाज आंदोलन की शुरुआत की और बालविवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
1799 – नेपोलियन बेनापार्ट ने येरूशलम में यहूदियों के राज्य की स्थापना का समर्थन किया।
1856 – मास्को के व्यापारी त्रेतिकोफ़ ने पहली बार दो पेण्टिंगें ख़रीदकर अपना चित्र-संग्रह बनाना शुरू किया था।
1859 – स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म। यह अपने फिक्शन किरदारों के लिए जाने जाते हैं।
1871 – अमेरिकी सेना ने नेब्रास्का में केर्नी के किले का परित्याग करने का आदेश जारी किया।
1892 – डॉक्टर वाशिंगटन शेफ़्फ़िल्ड ने टूथपेस्ट के लिए ट्यूब का आविष्कार किया था।
1906 – राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट पाया।
1933 – विश्व व्यापार दिवस पहली बार मनाया गया।
1936 – भारत के पहले स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास।
1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर।
1940 – अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित क्रिकेटर एस प्रसन्ना का जन्म।
1943 – पहले लड़ाकू जेट विमान का परीक्षण किया गया।
1946 – पहली बार अमेरिका रॉकेट (डब्ल्यूएसी कार्पोल) को अंतरिक्ष तक पहुंचाने में कामयाब हुआ।
1961 – ज्ञानपीठ पुरस्कार शुरु किया गया आैर 1965 में पहला पुरस्कार दिया गया।
1963 – भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।
1972 – रूस की यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने निक्सन। उन्होंने सोवियत नेता लियोनिद ब्रेजनेव के साथ मुलाकात की।
1988 – भारत ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।
1992 – बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
2010 – एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर में उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें 158 लोगों की मौत हुई।
2012 – जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया। दुबई के बुर्ज खलीफा और चीन के कैंटन टावर के बाद जापान ने अपनी इस सबसे ऊंची इमारत टोक्यो स्काई ट्री तैयार की थी।