आज का इतिहास 18 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 18 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1048 – फ़ारसी और ताजिकी भाषाओं के प्रसिद्ध कवि, गणितज्ञ और दार्शनिक उमर खैयाम का जन्म। अपनी रुबाइयों के कारण वे सारी दुनिया में लोकप्रिय हैं।
1703 – डच और अंग्रेज सैनिकों ने जर्मनी के कोलोन शहर पर कब्जा किया।
1756 – ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की इतिहास में सप्तवर्षीय युद्ध के नाम से दर्ज।
1769 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1804 – नेपोलियन को फ़्राँस का सम्राट घोषित किया गया था।
1848 – जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ।
1865 – विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1860 – अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए अब्राहम लिंकन को उम्मीदवार बनाया।
1888 – अमरीका में पहला ग्रामोफ़ोन रिकार्ड बजाकर दिखाया गया था।
1912 – पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।
1933 – भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म।
1940 – जर्मनी की सेना ने ब्रूसेल्स पर कब्जा किया।
1950 – अमेरिका और यूरोप की रक्षा के लिए 12 नाटो सदस्य देशों ने स्थाई संगठन बनाने पर सहमति जताई।
1974 – राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत विश्व में छठा परमाणु शक्ति संपन्न देश बना। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।
1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने मौद्रिक संघ संधि पर हस्ताक्षर किया।
1991 – ​ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। 27 वर्षीय हेलेन सोवियत सोयुज़ नाम की अंतरिक्ष कैपसुल में बैठकर कज़ाख़स्तान से रवाना हुई।
1994 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1995 'सं.रा. सहिष्णुता वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया, गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फिलीस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूर्णत: लागू।
2004 – इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फिलीस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
2006 – नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
2009 – श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया।
2012 – सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक इंक ने नास्डैक में ट्रेडिंग करना शुरू किया।