आज का इतिहास 15 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 15 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1610 – पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।
1796 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा किया।
1811 – पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1817 – समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।
1905 – अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना।
1907 – शहीदे आजम भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म।
1918 – अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत।
1925 – पहला अरेबिक कम्यूनिस्ट न्यूजपेपर शुरू किया गया।
1930 – दुनिया की पहली एयरहोस्टेस ऐलन चर्च ने आॅकलैंड–शिकागो फ्लाइट में उड़ान भरी।
1935 – मास्को मेट्रो को लोगों के लिए खोला गया।
1940 – मैक और डिक मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की। आज मैकडॉनल्ड्स के 119 देशों में 35,000 आउटलेट्स हैं।
1948 – ऑस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ क्रिकेट मैच में एक दिन में 721 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1957 – ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की थी प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।
1958 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय राकेट प्रक्षेपित किया।
– भारत में उपहार कर की शुरुआत हुयी।
1967 – बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित का जन्म।
1974 – इजरायल के एक स्कूल में बंधक बनाईं गई 16 किशोरियों की मौत हुई व तीन फ़लस्तीनी भी मारे गए।
1988 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।
1993 – संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
– फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा का निधन।
1995 – चीन ने लाेप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।
2004 – ‘अार्सेनल फुटबॉल क्लब’ इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक भी मैच हारे बिना चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी।
2008 – कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा प्रांत बना।
2013 – इराक में तीन दिनों तक हिंसा में 389 लोगों की मौत।