आज का इतिहास 13 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 12 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1643 – चिली में भूकंप से कुल आबादी के एक तिहाई लोगों की मौत।
1648 – दिल्ली में लाल किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
1666 – पुरंदर की संघि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
1689 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग आॅफ आग्सबर्ग बनाया।
1861 – ब्रिटेन ने अमेरिकी गृह युद्ध में अपनी तटस्थता की घोषणा की।
1880 – थॉमस एडिसन ने मेनलो पार्क में अपनी प्रायोगिक इलेक्ट्रिक रेलवे को जांचा था।
1905 – भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म हुआ।
1931 – पॉल डाउमर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरु हुआ।
1958 – जार्डन और इराक ने अरब फेडरेशन की स्थापना की।
1962 – सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1967 – प्रमुख शिक्षाविद डा. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बने। वह भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति थे।
1968 – अमेरिका और उत्तरी वियतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता शुरू हुयी।
1998 – भारत ने पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किए।
2000 – लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।
2014 – तुर्की की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदान कर्मियों की मौत।