आज का इतिहास 11 मई (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 11 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1752 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
1784 – ब्रिटेन और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर।
1814 – प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।
1833 – इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई।
1857 – दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का।
1912 – मंटो फ़िल्म और रेडियो पटकथा लेखक और पत्रकार सआदत हसन मंटो जन्म।
1951 – राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
1955 – इजरायल ने गाजा पर हमला किया।
1956 – गोल्ड कोस्ट (वर्तमान में घाना देश) को 6 मार्च, 1957 को ब्रिटेन के शासन से मुक्त करने की घोषणा की गई।
1960 – पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में उपलब्ध कराई गई।
1965 – बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत।
1985 – इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए।
1988 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1985 – ब्रिटेन के ब्रैडफ़र्ड सिटी फुटबॉल स्टेडियम में एक मैच के दौरान लगी आग में 52 लोग मारे गए।
1995 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार करने का फैसला किया।
1998 – भारत ने राजस्थान के पोकरण में तीन परमाणु परीक्षण किये।
1998 – यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।
2000 – जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी 'आस्था' भारत का एक अरबवाँ बच्चा बना।
2002 – बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
2008 – न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
2011 – भारत और पाकिस्तान ने लाहौर और अमृतसर के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी।
2013 – तुर्की के रेहानली क्षेत्र में दो कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत।