नवीनतम करेंट अफेयर्स परीक्षा उपयोगी नोट्स - Current Affairs Hindi Notes


जनवरी से मई 2016 की समसा​मयिकी घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स नोट्स (Current Affairs Hindi Notes) यहां दिये जा रहे है। जिसके अध्ययन से आप वर्ष 2016 की आगामी सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता पा सकते है। साथ ही यह नोट्स हर राज्य की प्रदेश स्तरीय परीक्षाओं के लिए भी  समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

1. रोजगार मेला मॉड्यूल पर आधारित सेवायोजन विभाग की वेबसाइट www.sewayojan.up.nic.in का किस प्रदेश में शुभारंभ किया गया? – उत्तर प्रदेश
2. हाल ही चर्चा में रही पुस्तक 'द किस ऑफ लाइफ' के लेखक कौन हैं? – इमरान हाशमी
3. देश का पहला ऐसा राज्य जिसमें सरकार की ओर से गर्भनिरोधक इंजेक्शन की शुरुआत की गई है? – हरियाणा
4. मलेशिया ओपन सुपर सीरीज, बैंडमिंटन प्रतियोगिता में महिला एकल खिताब किसने जीता। – रत्चानोक इंतानोन
5. मई, 2016 में विश्व के पहले व्हाइट टाइगर सफारी पार्क का उद्घाटन कहाँ किया गया? – मध्य प्रदेश
6. 26 मार्च, 2016 को मशहूर अमेरिकी लेखक जिम हैरिसन का निधन हो गया है, उनके प्रसिद्ध उपन्यास का नाम क्या था? – लेजेंड्स ऑफ द फॉल
7. हरियाणा सरकार ने 12 अप्रैल, 2016 को गुड़गांव का नाम बदलकर क्या रखा है? – गुरुग्राम
8. अन्तर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतन्त्रता दिवस 2016 का प्रमुख विषय था– सूचना एवं मौलिक स्वतन्त्रता तक पहुँच-यह तुम्हारा अधिकार है
9. विश्व के सबसे महंगे रेलवे स्टेशन का शुभारंभ कहां किया गया? – न्यूयॉर्क, अमेरिका
10. किस कंपनी के विशाल चिन्ह को न्यूयॉर्क में ऐतिहासिक लैंडमार्क का दर्जा प्रदान किया गया है? – पेप्सी-कोला
11. 'विनिवेश विभाग' का नया नाम क्या है? – डिपार्टमेण्ट ऑफ इन्वेस्टमेण्ट एण्ड एसेट मैनेजमेण्ट
12. देश के सबसे बड़े साइकिल हाइवे का निर्माण किस राज्य में किया जा रहा है? – उत्तर प्रदेश
13. लांसेट पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार किस कारण वर्ष 2050 तक 5 लाख लोगों की मृत्यु हो सकती है? – जलवायु परिवर्तन
14. भारत के किस शहर को 1 अप्रैल, 2016 से किरोसीन मुक्त घोषित किया गया? – चंडीगढ़
15. 'ग्राम उदय से भारत उदय' अभियान का शुभारम्भ कब और कहाँ किया गया? – 14 अप्रैल, 2016, मध्य प्रदेश
16. 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली भारत की पहली किस सेमी-हाईस्पीड रेलगाड़ी को 5 अप्रैल, 2016 को झंडी दिखाकर रवाना किया गया? – गतिमान एक्सप्रेस
17. FINA डाइविंग विश्व कप, 2016 का आयोजन कहां किया गया? – ब्राजील
18. मई, 2016 में 'हार्ट ऑफ एशिया' सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया गया? – भारत
19. किस देश में विश्व का पहला डेंगू टीकाकरण कार्यक्रम बड़े पैमाने शुरू हुआ? – फिलीपींस
20. 'परम कंचनजंगा' नामक सुपर कम्प्यूटर की स्थापना की गई है? – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सिक्किम में
21. वर्ष 2016 के प्रतिष्ठित 'एडगार ए पो पुरस्कार' से किस भारतवंशी को सम्मानित किया गया? – नीला बनर्जी
22. आठ बार ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले ब्राजील के संगीतकार कौन हैं, जिनका हाल ही में निधन हो गया? – नाना वास्कोनसेलोस
23. जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन हैं? – महबूबा मुफ्ती
24. पहले 'राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव' का आयोजन कहाँ किया गया? – दिल्ली
25. 30 मार्च, 2016 को किस देश ने 22वें बेईदोउ नेविगेशन उपग्रह का प्रक्षेपण किया– चीन
26. 6 अप्रैल, 2016 को 5 बार के विश्व शतरंज चैंपियन रहे ग्रांडमास्टर विश्वनाथन आनंद को कौन-सा पुरस्कार प्राप्त हुआ? – 6वां हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार
27. वर्ष 2016 का प्रतिष्ठित मैन बुकर अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार किन्हें दिया गया? – हान कांग
28. ​बिहार से पहले किन राज्यों में शराबबंदी कानून पहले से ही लागू है? – गुजरात, नागालैंड और मिजोरम में
29. 9 अप्रैल, 2016 को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग फेडरेशन का हेवीवेट खिताब किसने जीता? – एंथोनी यहोशू
30. किस देश में सप्ताह में दो दिन कार्य करने की इजाजत दी गई है? – बेनेजुएला