अपर्णा बनीं एवरेस्ट फतह करने वाली पहली IPS महिला

उत्तर प्रदेश की 2002 कैडर की आईपीएस अफसर अपर्णा कुमार ने 21 मई, 2016 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा कर इतिहास रच दिया है। 21 मई को सुबह 11.02 बजे 8,848 मीटर उंचे माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा और उत्तर प्रदेश पुलिस का झंडा फहराया। ऐसा करने वाली वे देश की पहली महिला आईपीएस बन गई हैं। एवरेस्ट की उंचाई 29 हजार 30 फीट है।

अर्पणा कुमार : एक परिचय
अपर्णा उत्तर प्रदेश पुलिस की 2002 बैच की आईपीएस अफसर व पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाओं के पद पर हैं। अपर्णा मूल रूप से केरला की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान समय में लखनऊ में रह रही हैं। इनके पति संजय कुमार आईएएस अफसर हैं। यूपी कैडर 2002 की आईपीएस अफसर अपर्णा कुमार 26 जनवरी, 2016 को अंटार्कटिका की हाईएस्‍ट पीक माउंट विन्‍सन मासिफ (17 हजार फीट) पर तिरंगा लहरा चुकी हैं।

अपर्णा 4 अगस्त, 2015 को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रस पर भी तिरंगा फहरा चुकी हैं। यही नहीं, अपर्णा माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले एलब्रश पर तिरंगा लहराने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी भी हैं। अपर्णा 30 अगस्‍त, 2014 को अफ्रीका की माउंट किलमंजारो को फतह कर चुकी हैं 7 नवंबर 2014 को आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कारस्टेंज (16023 फिट) चोटी पर भी वो फतह हासिल कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, वो 15 जनवरी 2015 को साउथ अमेरिका की माउंट अंकारागुआ पर भी तिरंगा लहरा चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मार्च 2015 में अपर्णा कुमार को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था।