आज का इतिहास 5 अप्रैल (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 5 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1479 – सिक्खों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास का जन्म।
1722 – जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
1843 – ब्रिटेन की महरानी विक्टोरिया ने हॉगकॉग को ब्रिटिश कॉलनी में शामिल किए जाने की घोषणा की।
1908 – राजनेता, सामाजिक कार्यकर्त्ता, सांसद और कैबिनेट मंत्री के तौर पर देश की सेवा करने वाले बाबू जगजीवन राम का जन्म।
1922 – प्रख्यात विदुषी व समाजसुधारक पंडिता रमाबाई का निधन।
1930महात्मा गांधी अपने समर्थकों के साथ नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी पहुंचे।
1940 – महात्मा गांधी के करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एन्ड्रयूज का निधन।
1949 – भारत स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना।
1953 – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जॉन बुचनन का क्वींसलैंड में जन्म। उनकी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 16 टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया।
1955 – विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1957 – देश और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से केरल में संपन्न चुनाव के बाद कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
1961 – भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली 'इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी' की स्थापना हुई।
1964 – नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।
1975 – सउदी अरब के राजा फैजल की हत्या।
1979 – देश का पहला भारतीय नौसेना संग्रहालय बंबई (अब मुम्बई) में खुला।
1991 – अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण।
1993 – मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की रहस्यमय तरीके से मौत।
1999 – मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों की सामूहिक हत्या करने की शुरुआत की गई।
2002 – भारत, म्यांमार व थाइलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सडक परियोजना पूरी करने हेतु सहमति।