आज का इतिहास 4 अप्रैल (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 4 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1460 – स्विट्जरर्लैंड में बेसल यूनिवर्सिटी की स्थापना।
1716 – रुस और प्रशिया की सेनाओं ने उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर कब्जा किया।
1722 – जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
1818 – अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज में लाल रंग की तेरह पट्टी और बीस स्टार शामिल करने को मंजूरी दी।
1850 – लॉस एंजिलिस को शहर के रूप में शामिल किया गया।
1889 – मशहूर हिन्दी कवि, लेखक, नाटककार और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ।
1904 – प्रसिद्ध गायक कुंदन लाल सहगल का जन्म।
1905 – हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में आये भूकंप से करीब बीस हजार लोगों की मौत।
1910 – दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला।
1916 – अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी।
1921 – हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्र्वरनाथ रेणु का जन्म।
1941 – जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
1944 – ब्रिटिश सेना ने इथोपिया के आदिश अबाबा पर कब्जा किया।
1949 – उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरूआती दौर का नतीजा थी।
– भारत की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म गुजरात के जुनागढ़ में हुआ।
1960 – अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।
1968 – अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की गोली मारकर हत्या। मार्टिन लूथर किंग को अमेरिका का गांधी भी कहते हैं।
1975 – बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की।
1979 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी की सजा दी गई।
1987 – प्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय' का निधन।
1994 – विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
2002 – अफगानिस्तान में भूस्खलन के कारण 150 लोगों की मौत हो गई।
2004 – भारत-नेपाल की अंतराष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाईं।