आज का इतिहास 27 अप्रैल (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 27 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1526 – मुगल शासक बाबर ने दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।
1662 – नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1748 – मुगल शासक मुहम्मद शाह का दिल्ली में निधन हुआ।
1805 – अमेरिकी नौसैनिकों ने त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।
1878 – कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये पहली मंजूरी दी।
1908 – लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।
1912 – महान अभिनेत्री और नित्यांगना जोहरा सहगल का जन्म।
1920 – प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी मनीभाई देसाई का जन्म।
1940 – नाजियों ने पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।
1942 – अमेरिका के आेकलाहोमा प्रांत में तूफान के कारण 100 लोग मारे गये।
1960 – नेशनल डिफेंस कॉलेज की नयी दिल्ली में स्थापना।
1961 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये पृथ्वी की कक्षा में ‘एक्सप्लोरर 11’ लांच किया।
– सिएरा लियोन ने ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की।
1963 – क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।
1967 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1972 – अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा।
1976 – अबू धाबी में अरबी मुद्रा कोष की स्थापना की गई।
1984 – लंदन के सेंट जेम्स स्क्वेयर पर स्थित लीबियाई दूतावास पर 11 दिन तक चले क़ब्ज़े का अंत हुआ।
1989 – बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत।
1993 – अफगानिस्तानी विमान 'एएनएस 32' दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।
2005 – टूलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
2006 – न्यूयॉर्क में फ्रीडम टॉवर का निर्माण शुरू हुआ।
2011 – अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।
– सत्य साईं बाबा को महासमाधि दी गई।
2012 – यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे।