आज का इतिहास 26 अप्रैल (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 26 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1607 – केप हेनरी में पहले ब्रिटिश नागरिक ने अमेरिकी कालोनी की स्थापना की।
1654 – ब्राजील से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1755 – रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
1828 – यूनान की स्वतंत्रता के र्समथन में रूस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1841 – भारत में समाचार पत्र बाम्बे गजट का प्रकाशन शुरू हुआ।
1903 – गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और यहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।
1915 – प्रथम विश्वयुद्ध में इटली ने लंदन में ब्रिटेन, फ्रांस और रूस के साथ गुप्त संधि की।
1920 – महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास आयंगर रामानुजम का निधन।
1929 – भारत और इंग्लैंड के बीच प्रथम विमान सेवा शुरू हुई।
1959 – क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
1962 – पहली बार एक अमरीकी अंतरिक्ष यान ने चाँद की सतह को छुआ।
1974 – माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।
1975 – सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।
1980 – कलकत्ता में स्थितीय खगोल विद्या केंद्र की स्थापना हुई।
1986 – चेरनोबिलमें परमाणु हादसा हुआ। उस वक्त चेरनोबिल, जो अब यूक्रेन में है, सोवियत रूस का हिस्सा हुआ करता था।
1987 – प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक छायाकार और लेखक नितिन बोस का जन्म।
1990 – वी.आर.पी. मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस करने का विश्व रिकार्ड बनाया।
1999 – नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन।
2004 – ईराक के नए झंडे को मान्यता मिली ।
2008 – प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया।