आज का इतिहास 23 अप्रैल (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 23 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1504 – सिखों के दूसरे धर्मगुरु अंगद का जन्म।
1564 – कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का जन्म।
1616 – अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर की मौत।
1660 – स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।
1661 – ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय की लंदन में राज्याभिषेक।
1751 – ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट एलियट मिंटो का जन्म।
1774 – ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराया और रोहिलाखंड पर कब्जा किया।
1858 – 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक की मौत।
1891 – रुस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया।
1896 – न्यूयार्क में पहला फ़िल्म-शो हुआ।
1990 – नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160 वां सदस्य बना।
1908 – डेनमार्क, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, हालैंड और स्वीडन के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1913 – अक्वीतानी नाम युद्धपोत को पानी में उतारा गया। यह अकेला ऐसा युद्धपोत था, जिसने दोनों विश्व-युद्धों में भाग लिया।
1935 – यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।
1948 – पहला अरब-इज़रायल युद्ध शुरू हुआ, जिसके दौरान इज़रायलियों ने हायफ़ा बन्दरगाह को जीत लिया था।
1949 – चीन की रेड आर्मी ने नांजिंग पर फतह की।
1968 – मशहूर गजल गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन।
1981 – सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1984 – वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया। जिसकी घोषणा अमेरिका की स्वास्थ्य मंत्री माग्रेट हेकलर ने की।
1985 – कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया।
1992 – प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक भारत रत्न सत्यजीत रे का निधन।
– पेइचिंग में मैकडॉनल्ड्स का 700 सीटों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रेस्टोरेण्ट शुरू हुआ।
1996 – चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में निधन।
1999 – उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
2005 – यूट्यूब पर पहली बार वीडियो अपलोड किया गया।