आज का इतिहास 2 अप्रैल (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 2 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1559 – इटली के जेनोआ क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।
1679 – मुगल शासक अकबर ने जजिया कर समाप्त किया।
1720 – पेशवा बालाजी विश्वनाथ का निधन हुआ।
1902 – लॉसएंजिल्स में पहला मोशन पिक्चर थियेटर खुला।
1905 – मिस्र की राजधानी काहिरा और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के बीच रेल यातायात शुरु हुआ।
1921 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नये 'सापेक्षता के सिद्धांत' विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया।
1933 – क्रिकेटर प्रिंस रणजीत सिंहजी का गुजरात के जामनगर में निधन हुआ।
1942 – कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1945 – सोवियत संघ और ब्राजील के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुये।
1969 – बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का जन्म।
1970 – 'असम पुनर्गठन अधिनियम' के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ।
1982 – अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला कर दिया।
1984 – स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा, मिशन सोयूज़ टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
1989 – फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1997 – सुमिता सिन्हा ने अपने उपर से 3200 किलोग्राम भार के ट्रक को पार करने की अनुमति देकर रिकार्ड स्थापित किया।
1999 – मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
2001 – नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या।
2005 – पिछले 400 सालों में पोप बनने वाले पहले गैर इतालवी नागरिक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन हुआ।
2007 – सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आयी।
2011 – भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 में पहले विश्व कप जीतने के बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार आईसीसी विश्व कप जीता।