आज का इतिहास 19 अप्रैल (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 19 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1451 – बहलोल लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1770 – कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने।
1775 – अमेरिकी क्रांति का वास्तविक युद्ध हुआ।
1852 – कैलिफोर्निया हिस्टोंरिकल सोसाइटी का गठन हुआ।
1859 – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तांत्या टोपे को अंग्रेजों ने फांसी दी।
1882 – प्रसिद्ध जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन का निधन।
1910 – हेली पुच्छल तारे को पहली बार खुली आँखों से देखा गया।
1919 – अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली बार छलांग लगाई।
1933 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने गोल्ड स्टैंटर्ड को छोड़ने की घोषणा की।
1936 – फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
1948 – च्यांग काई शेक चीन के राष्ट्रपति बने।
1950 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।
1972 – बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
1975 – भारत अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च कर अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ। यह भारत का स्वदेश में निर्मित पहला वैज्ञानिक उपग्रह था।
1989 – अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।
2011 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिष्ट पार्टी आॅफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद इस्तीफा दिया।