आज का इतिहास 16 अप्रैल (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 16 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1853 – भारत की पहली रेल बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन से ठाणे के बीच चली। इस ट्रेन की 14 बोगियों में 400 यात्रियों ने सवारी की।
1889 – दूसरे विश्व युद्ध की त्रासदी के बीच दुनिया को हंसाने वाले चाली चैप्लिन का जन्म।
1900 – अमेरिकी डाक कार्यालय ने पोस्टेज स्टांप की किताब जारी की।
1919 – जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने को गांधी जी ने उपवास की घोषणा की।
1922 – जर्मनी-रूस के बीच इटली में एक समझौता हुआ जिसे Treaty of Rapallo कहा जाता है।
1925 – बुलगारिया के सोफिया शहर स्थित चर्च पर हुए हमले में 150 लोगों की मौत।
1945 – सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मनी का रिफ्यूजी जहाज डूबा। जिसमें 7000 लोगों की मौत हुई।
– रेड आर्मी ने बर्लिन की लड़ाई शुरू की।
1964 – ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल 'द ग्रेट ट्रेन रॉबरी' के लिए 12 लोगों को 307 साल की सजा सुनाई गई।
1970 – यूरोपीय देश फ्रांस में बर्फीले तूफान से 70 लोगों की मौत।
1972 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपोलो 16 का फ्लोरिडा से सफल परीक्षण किया।
1978 – ओडिशा में आए चक्रवती तूफान आने 180 लोगों की मौत हो गई।
– मशहूर अभिनेत्री और मॉडल लारा दत्ता का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ।
1980 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1992 – अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने इस्तीफा दिया।
1999 – पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप तत्रिकोणीय टूनामेंट जीता।
2002 – दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 मरे।
2004 – भारत ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 में मात दी।
2008 – लंदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ।
2012 – सीरिया के संघर्ष में 55 लोगों की मौत।
2013 – ईरान में भूकंप से 37 लोगों की मौत।