आज का इतिहास 14 अप्रैल (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 14 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1434 – फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई।
1563 – सिखों के दसवें गुरू अर्जुन देव का जन्म हुआ।
1611 – टेलीस्कोप शब्द का पहली बार प्रयोग इटली के वैज्ञानिक फेडेरिको सेसी ने किया।
1659 – औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया।
1809 – नेपोलियन ने बावारिया की लड़ाई में आस्ट्रिया को शिकस्त दी।
1814 – नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया।
1849 – यूरोपीय देश हंगरी ने आस्ट्रिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की और लुईस कोसुथ को अपना नेता चुना।
1865 – अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियटर’ में उस समय गोली मार दी गई, जब वो' आवर अमेरिकन कज़िन' नाटक देख रहे थे।
1891 – भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ।
1912 – विलासिता और शान ओ शौकत से भरपूर टाइटेनिक जहाज समुद्र में सफर करते समय एक हिमखंड से टकराकर यह डूब गया। जबकि टाइटेनिक को इस तरह से तैयार किया गया था कि वो कभी डूबेगा ​ही नहीं।
1922 – भारतीय संगीतकार शास्त्रीय गायक उस्ताद अली अकबर खान का जन्म।
1944 – मुंबई के बंदरगाह में हथियारों से भरे जहाज में विस्फोट हुआ, 300 लोग मारे गए और दो करोड़ पाउंड की क्षति हुई।
1962 – भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय अभियंता एवं राजनयिक मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का निधन।
1963 – हिंदी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल संकृत्यायन का निधन।
1970 – अमरीकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाका हुआ। हांलाकि 17 अप्रैल, 1970 को अपोलो 13 सफलतापूर्वक धरती पर वापस लौट आया।
1981 – पहला अंतरिक्ष यान कोलंबिया-1 वापस धरती पर लौटा।
1988 – तत्कालीन सोवियत संघ, अमेरिका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अफगानिस्तान की संधि पर हस्ताक्षर हुआ। जिसके तहत सोवियत संघ को अफ़गानिस्तान से अपने सैनिकों को हटाना था।
1995 – भारत चौथी बार एशिया कप चैंपियन बना। शाहजाह में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को हराया।
2005 – भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहसिक समझौता किया।
2006 – चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू हुआ।
2010 – पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफान में 123 लोगों की मृत्यु हुई।
– चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, इस आपदा में लगभग 2700 लोग मारे गए।