आज का इतिहास 13 अप्रैल (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 13 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1648 – लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।
1699 – सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
1772 – वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
1796 – इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।
– अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया।
1849 – हंगरी को गणराज्य बनाया गया।
1870 – न्ययॉर्क में मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई।
1890 – भारत की पहली फिंल्म 'श्रीपुंडलीक' का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म।
1919 – अमृतसर के जलियांवाला बाग में नृशंस हत्याकांड हुआ। ब्रिटिश जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाईं जिसमें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 379 लोग मारे गए तथा 1200 से अधिक घायल हुए।
1939 – भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।
1941 – तत्कालीन सोवियत संघ और जापान के बीच शांति संधि हुई।
1944 – तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
1960 – फ्रांस सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।
– अमेरिका ने विश्व के पहले परिवहन उपग्रह 'ट्रांजिट 1 बी' का प्रक्षेपण किया।
1970 – चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के र्इंधन टैंक में विस्फोट हुआ।
1975 – एक दक्षिणपंथी गुट 'फ़लेन्जिस्ट' के बंदूक धारियों ने लेबनान की राजधानी बेरुत में 17 फ़लस्तीनियों की हत्या कर दी।
1978 – देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ था।
1980 – अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
1984 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
1997 – अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
1998 – पोखरण में दो सफल परीक्षण कर भारत ने परमाणु ताकत हासिल की।
2000 – लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई।
2007 – गूगल ने विज्ञापन सेवा प्रदाता डबल क्लिक का 3.1 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया।