यश भारती सम्मान 2015-16 : सम्मानित विभूतियां की सूची

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 21 मार्च, 2016 को कला, संस्कृति, सिनेमा और खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले 46 लोगों को ‘यश भारती’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें बॉलीवुड में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा, फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज और अनुराग कश्यप के अलावा कवि, उपन्यासकार, खिलाड़ी और हास्य कलाकार भी शामिल हैं।

सर्वाधिक गीत ​लिखकर लिम्का बुक आॅफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले गीतकार समीर अनजान को विशेष पुरस्कार और डूबते हुए दो बच्चों की जान बचाने वाली बालिका अंजलि मिश्रा को अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार ​से नवाजा गया।

यह भी पढ़े : यश भारती व पद्म सम्मान वालों को भी पेंशन

गौरतलब है कि मुलायम सिंह के मुख्यमंत्रित्वकाल में 1994 में यश भारती पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। यश भारती सम्मान पाने वाले व्यक्तियों को 11-11 लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट किया जाता है और अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाली विभूतियों को पांच-पांच लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। पिछले 20 वर्षों में कुल 140 लोगों को यशभारती से सम्मानित किया जा चुका है।

यश भारती से सम्मानित विभूतियां
प्रो. इरफान हबीब- इतिहासकार
डॉ. नरेश त्रेहन- हृदय रोग विशेषज्ञ
उस्ताद गुलाफ मुस्तफा खान- शास्त्रीय गायक
सुधीर मिश्रा- फिल्म निर्देशक/पटकथा लेखक
अनुराग कश्यप- फिल्म निर्देशक
प्रो. अशोक चक्रधर- व्यंग्यकार

यह भी पढ़े : यश भारती सम्मान पुरस्कार 2014-15 के विजेता सूची

श्रीमती सुरभि रंजन- गायिका
कु.अरुणिमा सिन्हा- पर्वतारोही
अंकित तिवारी- फिल्म पाश्र्व गायक/संगीत निर्देशक
श्रीमती अपर्णा कुमार- पर्वतारोही
प्रो. रविकांत- चिकित्सक
उस्ताद गुलशन भारती- संगीतज्ञ
ब्रिगेडियर डॉ. टी.प्रभाकर-चिकित्सक
कु.स्थवी अस्थाना- घुड़सवारी
राजू श्रीवास्तव- कामेडी कलाकार
हेमंत शर्मा- वरिष्ठ पत्रकार
आर.पी.सिंह- क्रिकेटर
अनवर जलालपुरी- शायर
श्रीमती सीमा पुनिया- डिस्कस थ्रो की खिलाड़ी
जगबीर सिंह- हॉकी खिलाड़ी
डॉ.नाहिद आबिदी- संस्कृत विद्वान
मेजर अशोक कुमार सिंह- नौका संचालन
प्रो. कमला श्रीवास्तव- लोक गायिका
अभिन्न श्याम गुप्ता-बैडमिंटन खिलाड़ी
डॉ. सुनील जोगी- कवि/साहित्यकार
सुनील कुमार राणा- पहलवान
गिरिजाशंकर- इतिहासकार
विजय सिंह चौहान- खिलाड़ी
गोपाल चतुर्वेदी- व्यंग्यकार
अनुज चौधरी- पहलवान
डॉ.नवाज देवबंदी- शायर
वजीर अहमद खां- शतरंज खिलाड़ी
चक्रेश कुमार जैन- कांच से मूर्तियां बनाने वाले कलाकार
नरेन्द्र सिंह राणा- पावर लिफ्टिंग कोच
इकबाल अहमद सिद्दीकी- गजल गायक
श्रीमती कुमकुम आदर्श- कथक नृत्यांगना
लालजी यादव- पहलवान
डॉ. सुभाष गुप्ता- चिकित्सक
मो. इमरान खान- कवि
मधुकर त्रिवेदी- वरिष्ठ पत्रकार
सुश्री सुधा सिंह- धाविका
दिनेश लाल यादव निरहुआ- भोजपुरी फिल्म अभिनेता
मनु कुमारी पाल- एथलेटिक्स
अलीमुल्ला सिद्दीकी- चित्रकार
सर्वेश यादव- निशानेबाज
विशाल भारद्वाज- फिल्म निर्माता/निर्देशक