आज का इतिहास 7 मार्च (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 7 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1774 – ब्रिटेन के बोस्टन पोर्ट को सभी वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए बंद कर दिया।
1835 – भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया।
1854 – चार्ल्स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट प्राप्त किया।
1876 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के लिए पेटेंट हासिल किया।
1906 – फिनलैंड ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।
1911 – प्रसिद्ध हिंदी लेखक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का उत्तर प्रदेश में जन्म हुआ।
1918 – फिनलैंड ने जर्मनी के साथ मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किये।
1925 – साेवियत रेड आर्मी ने बाहरी मंगाेलिया पर कब्जा किया।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार किया।
1952 – वेस्टइंडीज के ऑलराइंडर सर विवियन रिचडर्स का जन्म हुआ था। इनके नाम 121 टेस्ट में 8,540 रन और 32 विकेट तथा 187 वनडे में 6,721 रन और 118 विकेट हैं।
1959 – अमेरिकी पायलट मेल्विन सी गार्लोव जेट विमानों से एक लाख मील की दूरी तय करने वाले पहले पायलट बने।
1961 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और वरिष्ठ नेता गोविंद बल्लभ पंत का निधन।
1969 – इसरायल ने 70 साल की गोल्डा मेयर को अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री चुना था।
1985 – एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरु किया गया।
1995 – डॉलर, 1.5330 इ​च गिल्डर की रिकॉर्ड ऊंचाई ​पर पहुंच गया।
2009 – नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को अंतरिक्ष में छोड़ा था।