आज का इतिहास 6 मार्च (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 6 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1508 – बाबर के बेटे हुमायूं का अफगानिस्तान के काबुल में जन्म हुआ।
1775 – रघुनाथ राव ने पहले एंग्लो-मराठा युद्ध को समाप्त करने को लेकर ब्रिटिशों के साथ सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1808 – हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पहला कॉलेज ऑर्केस्ट्रा स्थापित किया गया।
1886 – नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई।
1915 – महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांतिनिकेतन में मिले।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की।
1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाये जाने का विरोध करने की घोषणा की।
1960 – स्विट्जरलैंड ने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया।
1961 – भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ।
1962 – महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चकव्रती का निधन हुआ।
1971 – सुनील गावस्कर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 37000 संघीय नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की।
1990 – भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता।
1991 – प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर राव ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1996 – ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत 'खाद्य के लिये तेल योजना' को स्वीकार किया, आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति।
2003 – अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
2004 – उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इन्कार।

2009 – भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।