आज का इतिहास 3 मार्च (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 3 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1575 – मुगल बादशाह अकबर ने तुकारोई की जंग में बंगाल की सेना को परास्त किया।
1707 – छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का निधन, बहादुरशाह प्रथम ने गद्दी संभाली।
1716 – राजा राव नंदलाल मंडलोई ने इंदौर शहर की स्थापना की।
1812 – अमेरिकी कांग्रेस ने पहला विदेशी सहायता बिल पास किया
1839 – टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसेरवानजी टाटा का जन्म हुआ।
1845 – फ्लोरिडा अमेरिका का 28वां राज्य बना।
1847 – टेलीफोन का आविष्कार करने वाले अलेक्जेंडर ग्राहम बेल का जन्म हुआ।
1857 – ब्रिटोन और फ्रांस ने चीन के खिलाफ युद्ध का एलान किया।
1919 – मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध लेखक हरिनारायण आप्टे का निधन।
1923 – टाइम मैगजीन का पहला अंक बाजार में आया।
1939 – महात्मा गांधी ने संवैधानिक सुधारों को लेकर राजकोट में उपवास का ऐलान किया।
1973 – वन्य जीव संरक्षण संबंधी अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1974 – तुर्की एयरलाइंस का डीसी-10 विमान पेरिस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसकी वजह से विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत हो गई।
1980 – पियरे त्रिदियू ने दूसरी बार कनाडा के प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली।
1982 – उर्दू साहित्य के लिए पहला ज्ञानपीठ पुरस्‍कार पाने वाले शायर फिराक गोरखपुरी का निधन।
1983 – सातवां गुटनिरपेक्ष सम्मेलन नयी दिल्ली में संपन्न।
1992 – तुर्की के कोयला खदान में गैस विस्फोट में 263 मरे।
2009 – पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दीं।
2012 – पोलैंड में दो ट्रेनों की टक्कर में 16 लोगों की मौत, 50 घायल।
2013 – संयुक्त राष्ट्र ने '3 मार्च' को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के रूप में मनाए जाने की घोषणा की। वन्यजीवों के संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समझौते पर आज ही के दिन 1973 में हस्ताक्षर हुए थे।