आज का इतिहास 29 मार्च (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 29 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1549 – ब्राजील की पहली राजधानी सल्वाडोर द बहीया की नीव डाली गई।
1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर हमला करके बाजबाहुदर को हरा दिया।
1798 – स्वीट्जरलैंड गणराज्य बना।
1804 – हैती में हजारों गोरे लोगों की हत्या की गई।
1857 – कोलकाता के पास बैरकपुर छावनी में सिपाही मंगल पांडे ने पहली गोली चलाकर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह का आगाज किया। अंग्रेज शासन के खिलाफ भारत में यह पहला विद्रोह था, जिसे सैनिक विद्रोह कहा गया।
1867 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया।
1901 – ऑस्ट्रेलिया में पहला संघीय चुनाव हुआ।
1906 – अमेरिका में अधिक वेतन की मांग को लेकर पांच लाख खनिकाें ने काम करना बंद कर दिया।
1913 – साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक भवानी प्रसाद का जन्म हुआ।
1929 – भारतीय फिल्म अभिनेता उत्पल दत्त का जन्म।
1932 – अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी एवं नेता शहीद लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
1951 – चीनी ने कोरिया में एक संघर्ष विराम के लिए मैकआर्थर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
1951 – न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी जॉन हावर्थ का जन्म को ऑकलैंड में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1953 – हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
1954 – भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया।
1967 – फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरूआत की।
1982 – एन.टी. रामाराव के द्वारा तेलुगु देशम पार्टी का गठन हुआ।
1999 – हिमालय की तलहटी में आये भूकंप में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई।
– अमेरिकी शेयर इंडेक्स डाऊ जोंस पहली बार 10000 अंक के पार गया।
2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने ग्लोबल वार्मिंग पर किए गए क्योटो संधि को मानने से इंकार कर दिया।
2003 – तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्त्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
2004 – आयरलैंड कार्यस्थलों पर ध्रूम्रपान प्रतिंबंधित करने वाला पहला देश बना।
2008 – दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरूआत की।