आज का इतिहास 21 मार्च (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 21 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1349 – जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।
1413 – हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
1791 – अंग्रेजों की सेना ने टीपू सुल्तान को पराजित कर तत्कालीन बंगलौर पर कब्जा किया।
1804 – नेपोलियन ने फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया।
1836 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।
1844 – बहाई कैलेंडर की शुरुआत की गई।
1857 – जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब 170000 लोगों की मौत हो गई।
1858 – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।
1887 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1906 – थाई सिल्क उद्योग को बचाने वाले अमेरिकी कारोबारी जिम थॉमसन का जन्म हुआ।
1907 – अमेरिका ने होडुरास पर हमला किया।
1916 – प्रख्यात शहनाई वादक बिसमिल्लाह खान का जन्म बिहार के डुमरांव में हुआ।
1935 – फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया।
1943 – हिटलर पर जानलेवा हमला विफल।
1954 – पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सिर्फ 5 पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें दो बीघा जमीन (सर्वश्रेष्ठ फिल्म), बिमल रॉय (सर्वश्रेष्ठ निर्देशक), दिलीप कुमार (दाग), मीना कुमारी (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री) और नौशाद (सर्वश्रेष्ठ संगीतकार) का पुरस्कार मिला।
1958 – सोवियत संघ ने वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1960 – दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कालों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर 69 लोगों को मार डाला।
1971 – भारतीय क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।
1975 – तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की। जो 21 मार्च 1977 तक लगी रही।
– इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त।
1979 – मिस्र की संसद ने इजरायल के साथ शांति समझौते पर सहमति जताई।
1990 – नाम्बिया को दक्षिण अफ्रीका से आजादी मिली।