आज का इतिहास 20 मार्च (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 20 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1351 – दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु हुई।
1602 – यूनाइटेड डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।
1739 – नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उसने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
1814 – प्रिंस विलियम फ्रेडरिक नीदरलैंड का शासक बना।
1861 – अर्जेंटीना का मेंडोना शहर शक्तिशाली भूकंप की वजह से पूरी तरह से तबाह हो गया।
1904 – सी. एफ. एंड्रूज महात्मा गाँधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने भारत आये।
1916अल्बर्ट आइंस्टीन की किताब जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिवली का प्रकाशन हुआ।
1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली उड़ान शुरू हुई।
1956 – ट्यूनीशिया को फ्रांस से आजादी मिली।
– सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1964 – यूरोपियन स्पेश रिचर्स आॅर्गनाइजेशन की स्थापना हुई।
1966 – लंदन वेस्टमिनिस्टर के सेंट्रल हॉल में प्रदर्शनी के लिए रखा गया फुटबॉल वर्ल्ड कप चोरी हो गया। इसकी कीमत तीस हजार पाउंड थी।
1969 – अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन ने वर्ष 1970 में वियतनाम युद्ध की समाप्ति की घोषणा की।
– नेशनल फिल्म अवार्ड विजेता गायिका अल्का याग्निक का जन्म कोलकाता में हुआ था।
1977 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव में पराजित हुईं।
1981 – अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति इसाबेल पेरोन को आठ वर्ष की सजा हुई।
1982 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1987 – फूड एंड ड्रग एडमिनिशट्रेशन ने एंटी एड्स दवा AZT को मंजूरी दी। अमेरिकी सरकार द्वारा एड्स के इलाज के लिए मंजूरी दी जाने वाली यह पहली दवा थी।
1990 – अर्धरात्रि में नामीबिया ने 75 सालों के दक्षिण अफ्रीकी शासन से आजादी पाई थी।
1991 – बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
1995 – टोक्यो में भूमिगत रेल मार्ग में विषैली गैस के लीक होने से 12 लोगों की मौत हो गई और 4700 लोग घायल हुए।
1999 – प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
2003 – बगदाद पर मित्र देशों की फौजों के मिसाइल हमले शुरू हुए थे। अमेरिका के नेतृत्व में प्रारंभ हुए इन हमलों का उद्देश्य था सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटाना।
2014 – अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए पहचान रखने वाले पत्रकार, लेखक और इतिहासकार खुशवंत सिंह का निधन हुआ था।