आज का इतिहास 13 मार्च (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 13 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1560 – स्पेन की नौसेना ने त्रिपोली के डीजेरबा पर कब्जा किया।
1800 – मराठा साम्राज्य के जाने माने राजनीतिज्ञ नाना फडणवीस का महाराष्ट्र के पुणे में निधन।
1878 – वर्नाकुलर प्रेस एक्ट प्रभाव में आया और अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका अंग्रेजी समाचार पत्र बना।
1884 – अमेरिका ने मानक समय अपनाया।
1921 – मंगोलिया ने चीन से स्वतंत्रता हासिल की।
1940 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ डायर की लंदन में गोली मारकर हत्या की।
1961 – भूस्खलन से सोवियत संघ में 145 लाेगों की मौत।
ब्रिटेन की दो महिला और तीन पुरुष अधिकारियों के खिलाफ रूस की जासूसी का आरोप।
1963 – खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अर्जुन पुरस्कार की घोषणा।
इंडोनेशिया और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंध बहाल।
1964 – तुर्की ने साइप्रस के खिलाफ हमले की धमकी दी।
1973 – सीरिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1996 – स्कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियों की बौछार की। जिसमें 16 बच्चे और शिक्षक की मौत हुई।
1997 – सिस्टर निर्मला का चयन नेता के रूप में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा किया गया।
1999 – शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने।
2002 – राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित।
2004 – भारतीय सितार वादक विलायत ख़ाँ का निधन।
2008 – नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा।
2012 – बंगलादेश की राजधानी ढाका के समीप एक तेल टैंकर और एक नौका के बीच हुई टक्कर में 110 लोगों की मौत।