आज का इतिहास 12 मार्च (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 12 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1664 – ब्रिटेन ने न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।
1894 – कोका कोला को पहली बार बोतल में मि​सीसिपी में बेचा गया।
1913 – भारतीय राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण का जन्म ।
1922 – महात्मा गांधी को यूरोप के बने सामान विदेशी सामान के ​खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।
मारिशस गणराज्य घोषित हुआ।
1930 – महात्मा गांधी ने नमक कानून तोड़ने के लिए साबरमती आश्रम से मशहूर दांडी मार्च की शुरुआत की।
1964 – अमेरिका के मजदूर संगठन टीमस्टर संघ के अध्यक्ष जेम्स होफा को आठ साल कैद हुई।
1984 – बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल का जन्म हुआ।
1993 – मुंबई में हुए 13 श्रृंखलाबद्ध धमाकों में 257 लोग मारे गए और 800 से अधिक लोग घायल हुए। इस दिन को भारत के इतिहास में ब्लैक फ्राइडे के रूप में जाना जाता है।
1998 – प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
1999 – 20वीं सदी के सबसे बेहतरीन वायलिनवादक यहूदी मनुहिन का निधन हो गया।
2003 – सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
2004 – दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित, लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।
2006 – ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
2007 – जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
2008 – अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया।
विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।
2009 – वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी॰ सी॰ कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।
2011 – परमाणु आपदाओं में से एक जापान के फुकुशिमा में घटना घटी।