आज का इतिहास 11 मार्च (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 11 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1399 – दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की।
1669 – इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत।
1689 – औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की।
1881 – रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कोलकाता के टाउन हॉल में स्थापित की गई। वह पहले भारतीय हैं जिनकी प्रतिमा टाउन हॉल में लगाई गई।
1895 – स्पेन के जहाज रीना रीगोंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत।
1915 – क्रिकेट खिलाड़ी विजय हजारे का जन्म हुआ।
1917 – ब्रिटिश फौजो ने बगदाद पर कब्जा किया।
1918 – मास्को रूस की राजधानी बनी।
1935 – बैंक कनाडा का गठन किया गया।
1948 – देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापट्टनम में जलावतरण हुआ।
1963 – सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1978 – इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत हुई।
1981 – चिली में संविधान लागू हुआ, राष्ट्रपति अॉगस्तो पिनोशे का दूसरा कार्यकाल शुरु।
1985 – सोवियक संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति मिखाएल गोर्बाचेव सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता बने।
1990 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1996 – सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ़ फ़तवा को ईरान ने वापस लिया।
1999 – इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।
2001 – पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने।
2004 – स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे, 1200 घायल।
2006 – यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले क़ानून को बहुमत से पारित किया।
2007 – सुनिता ने कोलकाता से वाघा तक के 2,012 किमी के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलाकर पूरा किया।
2008 – पाकिस्तान के लाहौर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गये।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।
2011 – तोहोकू के नज़दीक भूकंप से जापान में सुनामी और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ।