Sanskrit Language Question and Answers


संस्कृत भाषा के प्रश्न उत्तर एक प​क्ति में–
1. वेत्रवती नदी किस नगरी में स्थि​त थी? – विदिशा में
2. काव्यप्रकाश में उल्लिखित 'अनलंकृती' किसका विशेषण है? – शब्दार्थ का
3. मम्मट के अनुसार काव्य कितने प्रकार का होता है? – तीन
4. रघुवंश महाकाव्य किसकी स्तुति से प्रारम्भ होता है? – शिव-पार्वती की
5. भास द्वारा लिखित उपलब्ध नाटकों की संख्या कितनी है? – तेरह
6. किस नियम से ग्, द्, ब् हो जाते हैं क्, त्, प्? – ग्रिम नियम
7. लेट् लकार किस संस्युत में प्रयुक्त हुआ है? – वैदिक
8. काव्यप्रकाश में 'तात्पर्यार्थोsपि केषुचित्' में किसके मत का संकेत है? – मीमांसक
9. मम्मट के अनुसार उत्तमकाव्य क्या होता है? – ध्वनि
10. किस अलंकार में उपनाम-पक्ष उपमेय-पक्ष का निगरण कर लेता है? – अतिशयोक्ति
11. भूत एवं भावी घटनाओं की सूचना देने वाला नाट्यप्रयोग कौन-सा है? – विष्कम्भक
12. श्रृंगार रस में कौन सी वृत्ति का प्रयोग होता है? – कैशिकी
13. ध्वन्यालोक में 'काव्यस्यात्मा स एवार्थ:' से अभिप्राय है? – प्रतीयमान अर्
14. रसनिष्पत्ति के प्रसंग में भुक्तिवादी आचार्य कौन से हैं? – भट्टनायक
15. काव्यशास्त्रियों में कौन आचार्य मम्मट हैं? – समन्वयवादी
16. सन्धि कहाँ आवश्यक नहीं मानी जाती? – वाक्य में
17. 'मनोरथ:' में सन्धि-विच्छेद क्या होगा? – मन: + रथ:
18. 'विद्वान + लिखति– में सन्धि क्या होगी? – विद्वाल्लिखति
19. 'हिंत मनोहारि व दुर्लभ: वच:' सूक्ति किस काव्य की है? – किरातार्जुनीयम्
20. कौन-सा समास नित्य नपुंसकलिंग एकवचन में प्रयुक्त होता है? – द्विगु
21. 'समानाधिकरण तत्पुरुष' समास का नाम क्या है? – कर्मधारय
22. संस्कृत में 'कारकों' की संख्या कितनी मानी गई है? – छ:
23. 'रुच्यर्थानां प्रीयमाण:' यह सूत्र किस विभक्ति का विधायक है? – चतुर्थी
24. 'श्रीमद्भगवद्गीता' के द्वितीय अध्याय का नाम क्या है? – सांख्ययोग
25. 'नीलो घट:' में गुण-गुणी का कौन-सा सम्बन्ध है? – समवाय सम्बन्ध
26. 'न्यायशास्त्र' में प्रमेयों की संख्या कितनी मानी गई है? – बारह
27. 'सांख्य' के अनुसार इन्द्रियों की उत्पत्ति कहां से होती है? – अहंकार से
28. केवल 'जाति' में शब्द का संकेतग्रह मानने वाले मतवादी कौन हैं? – मीमांसक
29. 'अपोह' को शब्दार्थ मानने वाले मतवादी कौन हैं? – बौद्ध
30. मम्मट द्वारा उपादानलक्षणा के उदाहरण 'गौरनुबन्ध्य:' में किस आचार्य के मत का खण्डन किया गया है? – मुकुल भट्ट
31. रसनिष्पत्ति के सन्दर्भ में 'साधारणी-करण' का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया है? – भट्टनायक ने
32. शब्दगत एवं अर्थगत बीस गुणों के प्रतिपादक आचार्य कौन हैं? – वामन
33. अंगश्लेष को अर्थालंकारों में परिगणित करने वाले आचार्य कौन हैं? – रुय्यक
34. प्रस्तुत में अप्रस्तुत की सम्भावना होने पर अलंकार क्या होता है? – उत्प्रेक्षा
35. किस प्रकार के काव्य को एक 'देशानुकारि' कहा गया है? – खण्डकाव्य
36. अधोलिखित में से कौन सा काव्य अर्वाचीन है? – सीताचरितम्
37. नाट्य में जहाँ प्रस्तुत भावी कथावस्तु की अन्योक्तिमय सूचना दी जाती है वह क्या होता है? – पताकास्थानक
38. रूपक में भूत अथवा भावी घटनाओं की सूचना जहाँ मध्यम पात्रों द्वारा दी जाती है वह क्या होता है? – विष्कम्भक
39. आचार्य धनञ्चय ने दशरूपक में नागानन्द के नायक जीमूतवाहन को क्या माना है? – धीरोदात्त
40. 'प्रसन्नराघव' नाटक के रचयिता कौन हैं? – जयदेव
41. 'अभिज्ञानशाकुन्तल' के चतुर्थ अंक में 'लोकोनियम्यत इवात्मदशान्तरेषु' पघांश में अलंकार कौन सा है? –  उत्प्रेक्षा
42. 'मेघदूत' में यक्ष 'वक्र: पन्था यदपि भवत:' आदि कहकर मेघ से किस नगरी में जाने का अनुरोध करता है? – उज्जयिनी
43. पूर्वमेघ में विन्ध्याचल की तलहटी में बिखरी हुई किस नदी का वर्णन है? – रेवा
44. 'सर्वे गुणा: काञ्चनमाश्रयन्ति' किसकी उक्ति है? – भर्तृहरि
45. 'मृच्छकटिकम्' प्रकरण के प्रथम अंक का नाम क्या है? – अलड्कारन्यास
46. 'शिवराजविजय' गद्यकाव्य का आरम्भ कहां से होता है? – सूर्योदय वर्णन से
47. 'भामिनीविलास' काव्य के रचयिता कौन हैं? – जगन्नाथ
48. किरातार्जुनीय महाकाव्य के प्रथम सर्ग में प्राय: प्रयुक्त छन्द कौन सा है? – वंशस्थ
49. सर्वप्रथम 'पञ्चतन्त्र' का सम्पादन किस विदेशी विद्वान ने किया? – हर्टेल
50. संस्कृ​त साहित्य में हास्य-व्यंग्य का सर्वश्रेष्ठ रचनाकार किसे माना जाता है? – दामोदर