करेंट अफेयर्स प्रश्न सहित उत्तर-एक पंक्ति में


1. सुपरकम्प्यूटर 'मैजिक क्यूब' किस देश ने बनाया है? – चीन
2. आइन्स्टीन को नोबेल पुरस्कार किस सिद्धान्त के लिए दिया गया? – प्रकाश-वैद्युत प्रभाव
3. यूपीएस का विस्तृत रूप क्या है? – अनइन्टरप्टेड पॉवर सप्लाई
4. भूकम्प की तीव्रता का मापन किस पैमाने पर किया जाता है? – रिक्टर
5. मिट्टी का तेल, हाइड्रोजन, कोयला और डीजल में से कौन-सा ईंधन न्यूनतम वायु प्रदूषण करता है? – हाइड्रोजन
6. एक समतल दर्पण की वक्रता-त्रिज्या कैसी होती है? – अनन्त
7. किस ग्रह को 'भोर का तारा' के नाम से भी जाना जाता है? – शुक्र
8. टीएनजी, टीएनपी, टीएनए और टीएनटी में से किस विस्फोटक का नाम 'नोबेल तेल' है? – टीएनजी
9. प्राकृतिक फल पकाने वाला हॉर्मोन कौन सा है? – एथिलीन
10. किस देश ने अपने नागरिकों को नवम्बर 2015 में 'नांरगी' प्रदूषण की चेतावनी जारी की है? – चीन
11. प्रोफेसर यशपाल, लालजी सिंह, एम.एस. स्वामीनाथन और जयन्त वी. नार्लिकर में से किस वैज्ञानिक को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है? – जयन्त वी. नार्लिकर
12. अधिरक्तस्राव क्या है? – एक अनुवांशिक विकार
13. मानव शरीर में विटामिन A कहां भण्डारित होता है? – यकृत में
14. पृथ्वी पर अधिकांश ऑक्सीजन कहां से उत्पादित होती है? – शैवालों से
15. निर्जलित व्यक्ति को क्या नहीं पीना चाहिए? – अल्कोहल
16. पेट्रोल, मिट्टी का तेल, डीजल और तारपीन तेल में से मुख्यत: किसके लिए सीटेन संख्या गुणता प्राचल के रूप में प्रयुक्त होती है? – डीजल
17. विश्व का 'धान जीन बैंक' कहां स्थित है? – फिलीपीन्स
18. उत्तर प्रदेश कृषि अनुसन्धान परिषद कहां स्थित है? – लखनऊ में
19. विश्व में 'हरित क्रान्ति के जनक' कौन है? – नॉर्मन ई. बोरलॉग
20. वर्षभर बोई जाने वाली फसल कौन सी है? – मक्का
21. 'करनाल बन्ट' किस फसल की एक बीमारी है? – गेहूँ की
22. 'पीताम्बरी' किस फसल की एक प्रजाति है? – सरसों की
23. थाइरॉक्सिन, साइटोकाइनिन और इन्सुलिन में से कौन-सा एक पादप हॉर्मोन है? – साइटोकाइनिन
24. भारत की मृदाओं में से कौन-सी बेसाल्ट लावा के अपक्षय के कारण निर्मित हुई है? – रेगुर मृदा
25. राष्ट्रीय जैविक खेती केन्द्र (एनसीओएफ) कहां स्थित है? – गाजियाबाद
26. विश्व में स​ब्जियों का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश कौन-सा है? – चीन
27. 'कंचन' एक किसकी उन्नत किस्म है? – आँवला की
28. पपीते में पीले रंग का क्या कारण है? – कैरिकाजैन्थिन
29. सेब, पपीता, अमरूद और आम में से कौन सा एक विटामिन A का प्रचुरतम स्रोत है? – आम
30. भारतीय सब्जी शोध संस्थान कहां स्थित है? – वाराणसी
31. फसलों में पर्णीय छिड़काव के लिए सबसे उपयुक्त उर्वरक कौन सी है? – यूरिया
32. पौधोें में 'फ्लोएम' मुख्यत: किसके लिए उत्तरदायी है? – आहार वहन के लिए
33. किस आयुर्वेदाचार्य ने त​क्षशिला विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की ​थी? – जीवक
34. किस गुप्त शासक ने हूणों को पराजित किया था? – स्कन्दगुप्त
35. 'धर्मचक्रप्रवर्तन' कहां किया गया था? – सारनाथ में
36. किसके शासनकाल में डीमेकस भारत आया था? – बिन्दुसार
37. भारत में प्रथम पुरापाषाणिक उपकरण की खोज करने वाले रॉबर्ट ब्रूस फुटे कौन थे? – भूगर्भ वैज्ञानिक
38. चन्हुदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किसने किया था? – जे.एच. मैके
39. किसने बाबर को सर-ए-पुल के युद्ध में पराजित किया था? – शैबानी खाँ
40. कौन गजनी राजवंश का संस्थापक था? – अल्पतगीन
41. भारत पर सर्वप्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कहां के थे? – अरब के
42. शतपथ ब्राह्मण में उल्लिखित राजा विदेघ माधव से सम्बन्धित ऋषि कौन थे? – ऋषि गौतम रहुगण
43. 8 अगस्त, 1942 में कांग्रेस ने भारत छोड़ो आन्दोलन कहाँ से प्रारम्भ किया था? – बम्बई
44. 'सर्वेन्टस् ऑफ इण्डिया सोसाइटी' की स्थापना किसने की थी? – गोपाल कृष्ण गोखले
45. किसने 'रानी लक्ष्मीबाई रेजिमेन्ट' की स्थापना की? – सुभाषचन्द्र बोस
46. 1935 का गवर्नमेन्ट ऑफ इण्डिया एक्ट क्यों महत्वपूर्ण है? – यह भारतीय संविधान का प्रमुख स्रोत है
47. 1857 के संघर्ष में भाग लेने वाले सिपाहियों की सर्वाधिक संख्या किस प्रांत से थी? – अवध से
48. क्या विलियम वुड कैबिनेट मिशन का सदस्य था? – नहीं
49. इण्डियन नेशनल मूवमेन्ट : दि लॉन्ग टर्म डाइनैमिक्स के लेखक कौन हैं? – बिपनचन्द्र
50. किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता की थी? – डब्ल्यू.सी. बनर्जी
51. किस प्रख्यात समाज सुधारक ने ज्ञानयोग, कर्मयोग तथा राजयोग नामक पुस्तकें लिखीं? – स्वामी विवेकानन्द
52. पेरियार वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है? – केरल
53. कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित है? – इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान
54. मध्य प्रदेश में पीतमपुर को किसके लिए जाना जाता है? – ऑटोमोबाइल
55. भारत में कौन-सा राज्य एस्बेस्टस का सर्वाधिक उत्पाकद है? – राजस्थान
56. जनणगना-2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश में 'दसलाखी (मिलियनरी) नगरों' की संख्या कितनी है? – 7
57. भारतीय दूरस्थ संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) कहाँ स्थित है? – देहरादून
58. जाएर, नाइजर, नील और अमेजन नदियों में से कौन-सी विषुवत, रेखा को दो बार पार करती है? – जाएर
59. कौन सा देश कुल क्षेत्रफल तथा कुल जनसंख्या (2014) दोनों की दृष्टि में​ विश्व में पाँचवें स्थान पर है? – ब्राजील
60. किस देश में कपास का प्रति हेक्टेयर उत्पादन (2014) विश्व में सर्वाधिक है? – आस्ट्रेलिया
61. जापान का सबसे व्यस्त समुद्रपत्तन कौन-सा है? – योकोहामा
62. चिसापानी गॉर्ज कहां स्थित है? – नेपाल में
63. किस द्वीपसमूह को 'शीप द्वीप' कहा जाता है? – फरो द्वीप
54. स्मार्ट सिटीज मिशन में जल तथा मलजल (सीवरेज) का वित्तपोषण जिस राजस्व से होगा, वह कर कौनसा है? – चुंगी तथा प्रवेश कर
55. कौन सी भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कम्पनी है? –​ ​फ्लिपकार्ट
56. वर्ष 2014 में विश्व के 186 देशों में मानव विकास सूचकांक में भारत का कौनसा स्थान था? – 130वाँ
57. वर्ष 2013-14 में संघीय सरकार के कर आगम साधनों में सबसे बड़ा स्रोत कौनसा था? – सामूहिक कर
58. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ग्रामीण जनसंख्या का सबसे अधिक अनुपात किस राज्य में है? – हिमाचल प्रदेश
59. जगनणना 2011 के अनुसार किस राज्यों में शिशु मृत्यु दर सबसे कम थी? – केरल
60. किस राज्य में 'पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप' प्रतिमान के अन्तर्गत भारत की प्रथम रेलवे लाइन बनाई जा रही है? – गुजरात
61. भारत सरकार ने राष्ट्रीय विकलांग वित्त निगम की स्थापना ​किस मन्त्रालय के अन्तर्गत की है? – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्रालय
62. भारत और अमेरिका के मध्य विदेशी खाता कर अनुपालन अधिनियम (एफएटीसीए) कब से क्रियाशील हुआ है? – 30 सितम्बर, 2015
63. भारत अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राकोष का सदस्य कब बना? – 1945
64. किसने 'लुप्त होती महिलाएं' का विचार दिया? – अमर्त्य सेन
65. किस संगठन (संस्था) ने भारत के आर्थिक विकास पथ को 'रोजगारविहीन', 'जड़विहीन', 'निष्ठुर', 'आवाजविहीन' तथा 'भविष्यरहित' कहा है? – यूएनडीपी
66. क्या पी. चिदम्बरम योजना आयोग का उपाध्यक्ष रहे है? – नहीं
67. कौन-सा एक सूचकांक भारत में गरीबी की तीव्रता की माप के लिए सबसे उपयुक्त है? – बहुआयामी गरीबी सूचकांक
68. 'स्वच्छ भारत' कार्यक्रम हेतु केन्द्र सरकार ने 6 नवम्बर, 2015 को उपकर लगाया है। इस उपकर की दर क्या है? – 0.50 प्रतिशत
69. राज्य सरकार का कानूनी सलाहकार कौन होता है? – महाधिवक्ता
70. राज्य विधान सभाओं में आंग्ल भारतीय समुदाय के लिए प्रतिनिधित्व का प्रावधान भारत के संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा किया गया है? – अनुच्छेद 333
71. भारत के संविधान निर्माताओं ने सातवीं अनुसूची में वर्णित समवर्ती सूची की अवधारणा को किस देश के संविधान से ग्रहण किया था? – आस्ट्रेलिया
72. 'ग्राम सभा' का क्या अभिप्राय है? – ग्राम स्तर के पंचायत क्षेत्र के निर्वाचक नामावली में पंजीकृत लोग
73. भारत के 'पंचायती राज व्यवस्था का वास्तुकार (शिल्पी)' किसे कहा जाता है? – बी. आर. मेहता
74. पंचायती राज किस सूची में सम्मिलित है? – राज्य
75. लोक सभा में मन्त्रिपरिषद के विरुद्ध 'अविश्वास' का प्रस्ताव लाने हेतु कितनी न्यूनतम सदस्य संख्या है? – 50
76. कौन-सा संशोधन संघशासित प्रदेश दिल्ली को दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सम्परिवर्तित करता है? – 69वाँ संशोधन
77. भारतीय संविधान में 'समानता का अधिकार' ​किन पाँच अनुच्छेदों द्वारा प्रदान किया गया है? – अनुच्छेद 14 से अनुच्छेद 18 तक
78. भारतीय संविधान ने राज्य के नीति निर्देशक तत्वों का विचार किस देश से प्राप्त किया? – आयरलैण्
79. किसे नागरिकों के मौलिक अधिकारों का रक्षक तथा भारत के संविधान का अभिभावक माना जाता है? – उच्चतम न्यायालय
80. किस एक प्रलेख को किसी व्यक्ति की स्वतन्त्रता का महानतम रक्षक माना जाता है? – बन्दी प्रत्यक्षीकरण
81. किसने भारतीय गणतन्त्र के बारहवें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था? – प्रतिभा देवीसिंह पाटिल
82. नीति आयोग किस तरह ​की संस्था है? – संविधानेतर संस्था
83. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत भारत के नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति होती है? – अनुच्छेद 148
84. भारत के राष्ट्रपति को निलम्बित करने की शक्ति किस अनुच्छेद से प्राप्त है? – अनुच्छेद 19 में वर्णित मौलिक अधिकारों को
85. बीसीसीआई द्वारा हाल में की गई ग्रेडिंग में अजिंक्य रहाणे को किसमें रखा गया है? – ग्रेड A में
86. अभिनव बिन्द्रा ने आठवीं एशियाई एयर गन चैम्पियनशिप में स्वर्ण कहां जीता? – नई दिल्ली में
87. पेरिस में कौन-सा संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन सम्पन्न हुआ? – 21वाँ
88. विश्व का सबसे बड़ा ग्लोबल कार्बन उत्सर्जक देश कौन सा है? – चीन
89. किस देश ने 29 नवम्बर, 2015 को वर्ष 2015 का 'डेविस कप' खिताब जीता? – ग्रेट ब्रिटेन
90. राष्ट्रमण्डल देशों के राष्ट्रप्रमुखों का शिखर सम्मेलन (सीएचओजीएम) 2015 किस देश में सम्पन हुआ? – माल्टा
91. टिम पीक को किस रूप में जाना जाता है? – अंतरिक्ष यात्री
92. किस देश ने एचआईवी से आक्रांत लोगों को सेना में भर्ती की अनुमति दी है? – इजरायल
93. अद्यतन आँकड़ों के अनुसार भारत में कितने विकलांग प्रतिशत लोग आत्मनिर्भर हैं? – 2%
94. यूनाइटेड किंगडम के सबसे कम आयु के अंगदाता की आयु कितनी है? – 74 मिनट
95. विश्व एड्स दिवस, 2015 का प्रमुख विषय क्या था? – शून्य पर लाना
96. किस देश को दुनिया में 'कार्बन निगेटिव देश' के रूप में माना जाता है? – भूटान
97. 3 दिसम्बर, 2015 को भारत के मुख्य न्यायाधीश बने न्याय​मूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर भारत के कौन से नंबर के मुख्य न्यायाधीश हैं? – 43वें
98. नवम्बर, 2015 में अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन कहां किया गया था? – गोवा में
99. एशेज डायरी 2015 पुस्तक किसने लिखी गई है? – एम. क्लार्
100. आन्ध्र प्रदेश सरकार ने सितम्बर 2015 में किन दो नदियों को जोड़ा है? – कृष्णा एवं गोदावरी
101. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 अक्टूबर, 2015 को किस प्रदेश की नई राजधानी के निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया? – आन्ध्र प्रदेश
102. किसे अर्थशास्त्र का नोबेल 2015 पुरस्कार दिया गया है? – एंगस डिएटन