आज का इतिहास 26 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 26 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

320 - चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।
1832 - पोलैंड के संविधान को हटाया गया।
1857 - पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह।
1858 - असम शाही परिवार काे फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण दीवान मणिराम दत्ता और पियाली बरूआ काे फांसी पर चढाया गया।
1863 - अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये।
1925 - तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू।

1936 - जापान में सेना ने तख्तापलट किया।

1966 - स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामाेदर सावरकर का निधन।
1972 - राष्ट्रपति वीवी गिरि ने वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।
1975 - देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।
1991 - इराकी फौज ने अमरीका और सहयोगी सेना की ओर से किए गए हमले के बाद कुवैत सिटी शहर छोड़ा।
1993 - न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।
1994 - उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
1995 - कॉपीराइट मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
1999 - पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
2001 - क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
2001 - आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।
2004 - मैसेडोनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2006 - परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।
2007 - नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
2008 - भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।