नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन

अपनी सादगी के लिए मशहूर नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निमोनिया के कारण 9 फरवरी, 2015 को निधन हो गया। भारत के साथ हमेशा दोस्ती को ​तरजीह देने वाले और देश के नए संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले 79 वर्षीय कोइराला निमोनिया से पीड़ित थे। फरवरी 2014 से अक्टूबर 2015 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे कोइराला अविवाहित थे।

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष कोइराला क्रोनिक ऑब्ट्रक्टिव पल्मोनरी बीमारी से पीड़ित थे। उनका अमेरिका में फेफड़े के कैंसर का सफल इलाज भी हो चुका था। लेकिन मौसम बदलने की वजह से उन्हे ब्रोकांइटिस के दौरे पड़े और ये निमोनिया में तब्दील हो गए।

सुशील कोइराला : संक्षिप्त जीवन परिचय
कोइराला का जन्म प्रतिशष्ठित कोइराला परिवार में 12 अगस्त 1939 को नेपाल में मुरांग जिले के विराटनगर में हुआ था। उन्होंनें वर्ष 1954 में राजनीति में कदम रखा था। वर्ष 1960 के राजशाही स्थापित होने के बाद वह 16 साल तक भारत में राजनीतिक निर्वासन में थे। वर्ष 1952 में नेपाली कांग्रेस में शामिल हुए और वर्ष 2010 से नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे। वह 11 फरवरी, 2014 से 10 अक्टूबर, 2015 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें लंबे समय से अवरुद्ध शांति प्रक्रिया को पूरा करने के लिए और देश में स्थिरता लाने के लिए सितंबर 2015 में नेपाल का नया संविधान लागू करने का श्रेय दिया जाता है। साथ ही पार्टी की आधिकारिक पत्रिका ‘‘तरुण’’ के संपादक रहे कोइराला वर्ष 1979 में विमान अपहरण में शामिल होने के कारण तीन साल तक भारतीय जेल में भी रहे।