पद्म पुरस्कार 2016: सम्पूर्ण सूची देखें

केंद्र सरकार ने आज 25 जनवरी को पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा की। इसके तहत खेल, मनोरंजन और सामाजिक सेवा से जुड़े 118 लोगों को पद्मश्री, पद्म विभूषण और पद्म भूषण के लिए चुना गया है।

याद रहे कि, पद्म विभूषण, भारत रत्न के बाद भारत सरकार द्वारा दिया जाने दूसरा उच्च नागरिक पुरस्कार है। वहीं पद्म विभूषण के बाद तीसरा नागरिक सम्मान पद्म भूषण आैर चौथा पद्म श्री है।

अभिनेता रजनीकांत और शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया। वहीं अनुपम खेर, उदित नारायण, प्रियंका चोपड़ा और अजय देवगन पद्म पुरस्कार पाने वाले बॉलीवुड सितारों में शामिल हैं।

अपने जमाने के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में शामिल रजनीकांत को पहले ही पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजे जा चुके है।

वहीं, ठुमरी को लोकप्रिय बनाने के लिए गिरिजा देवी को इससे पहले पद्म श्री और पद्म भूषण सम्मानों से नवाजी जा चुकी है।

पद्म पुरस्कार 2016 की सम्पूर्ण सूची –
पद्म विभूषण
1. धीरूभाई अंबानी – रिलायंस ग्रुप के फाउंडर (मरणोपरांत पद्मविभूषण के लिए चुने गए)
2. रजनीकांत – साउथ के सुपर स्टार
3. गिरिजा देवी – क्लासिकल सिंगल
4. रामोजी राव – लिटरेचर और एजुकेशन (जर्नलिज्म)
5. यामिनी कृष्णमूर्ति – क्लासिकल डांसर
6. डॉ. विश्वनाथन शांता – मेडिसिन फील्ड में योगदान
7. श्री श्री रविशंकर – आध्यात्मिक गुरु
8. जगमोहन – जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर, पूर्व केंद्रीय मंत्री
9. डॉ. वी. के. अत्रे – साइंस एंड इंजीनियरिंग फील्ड में मशहूर
10. अविनाश दीक्षित – इंडियन-अमेरिकन इकॉनमिस्ट

पद्म भूषण
1. अनुपम खेर – एक्टर
2. उदित नारायण – प्लेबैक सिंगर
3. राम वी. सुतार – मूर्तिकार
4. एच. कन्हैयालाल – थियेटर
5. विनोद राय – सिविल सर्विसेस (पूर्व CAG चीफ)
6. वाई. लक्ष्मी – लिटरेचर और एजुकेशन
7. एन. एस. रामानुज टाटाचार्य – लिटरेचर और एजुकेशन
8. बिजेंदर सिंह हमदर्द – लिटरेचर और एजुकेशन
9. प्रोफेसर डी. नागेश्वर रेड्डी – मेडिकल फैकल्टी
10. राबर्ट डी ब्लैकविल – भारत में अमेरिका के पूर्व एंबेसडर
11. स्वामी तेजोमयानंद – अध्यात्म
12. साइना नेहवाल – बैडमिंटन प्लेयर
13. सानिया मिर्जा – टेनिस प्लेयर
14. इंदु जैन – एक मीडिया ग्रुप की हेड

पद्म श्री
1. अजय देवगन – एक्टर
2. प्रियंका चोपड़ा – एक्ट्रेस
3. एस.एस. राजामौली – फिल्म डायरेक्टर (बाहुबली)
4. मालिनी अवस्थी – फोक सिंगर (लोक गायिका)
5. उज्ज्वल निकम – मुंबई के सीनियर एडवोकेट
6. मधुर भंडारकर – फिल्म डायरेक्टर

पद्म पुरस्कार 2016 PDF File डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें