बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर आदमी फिर बने


आईटी की दुनिया के बादशाह और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स 87.4 अरब डॉलर यानी करीब 5.9 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ फिर से एक बार दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। वेल्थ-एक्स कंपनी द्वारा जारी की गई सबसे अमीर लोगों की सूची में इंडीटेक्स फैशन ग्रुप के अमाचिओ ओर्टेगा के प्रमुख 4.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ब्रेकशिरे हथवे के वॉरेन बफेट 4.1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके साथ ही टॉप 10 अमीरों की इस लिस्ट में फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग भी हैं।

और भी : बिल गेट्स का संक्षिप्त जीवन परिचय पढ़े

वेल्थ-एक्स कंपनी द्वारा जारी अमीर लोगों की सूची में टॉप 10 हस्तियों निम्न है—

● पहले स्थान पर बिल गेट्स हैं जिनके पास 87.4 अरब डॉलर की संपत्ति है।
● दूसरे स्थान पर अमाचिओ ओर्टेगा हैं जिनके पास 4.5 लाख करोड़ रुपये है।
● तीसरे स्थान पर आए ब्रेकशिरे हथवे के पास 4.1 लाख करोड़ रुपए है।
● अमेजन के जैफ बेजॉन के पास 3.8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के कारण वे चौथे स्थान पर है।
● 3.2 लाख करोड रुपये की संपत्ति के साथ कोच इंडस्ट्रीज के डेविड कोचल पांचवें स्थान पर है।
● छठे स्थान पर कोच इंडस्ट्रीज के चार्ल्स कोच हैं।
● सातवें स्थान पर ओरेकल कॉरपोशन के लैरी एलिसन हैं।
● आठवें स्थान पर फेसबुक के मार्क जकरबर्ग हैं जिनकी संपत्ति 2.9 लाख करोड़ रुपये है।
● सूची में ब्लूमबर्ग ग्रुप के माइकल ब्लूमबर्ग को नौवे स्थान पर हैं।
● दसवां स्थान रिटेल कंपनी आईकेईए के इनग्वार कम्पर्ड को प्राप्त हुआ है।