Computer Quiz Questions in Hindi | कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी

1. CPU का वह भाग जो अन्य सभी कंप्यूटर कंपोनेन्ट्स की गतिविधियों को कोओर्डिनेट करता है, क्या कहलाता है? – कंट्रोल यूनिट
2. टेक्स्ट और इमेजिस को कॉपी और रिप्रोड्यूस करने वाले डिवाइस को क्या कहते हैं? – स्कैनर
3. शॉर्टकट कीज के उपयोग से पैराग्राफ को सेन्टर करने के लिए क्या कीज है? – CTRL + E
4. कोई डिवाइस जिन सभी कैरेक्टर्स का प्रयोग कर सकती है, उसे क्या कहते हैं? – कैरेक्टर सेट
5. एरर (त्रुटि) दूसरा नाम क्या है? – बग
6. वर्ड प्रोसेसिंग के जरिए क्रिएट की जाने वाली फाइल को क्या कहते हैं? – डाक्युमेंट फाइल
7. एक्सेल दस्तावेज किस फाइल के रूप में स्टोर किए जाते हैं? – वर्कबुक्स
8. सेकेंडरी स्टोरेज के लिए क्या लगातार बिजली की जरूरत होती है? – नहीं
9. वर्ड में रिप्लेस ऑप्शन कहाँ पर उपलब्ध होता है? – एडिट मेनू
10. अधिकांश वैयक्तिक कंप्यूटरों/लैपटॉपों का की (Key) बोर्ड किस नाम से लोकप्रिय है? – QWARTY
11. कंप्यूटर के मैमोरी में एन्टर किया गया कोई डाटा या अनुदेश को क्या माना जाता है? – इनपुट
12. कंप्यूटर का मुख्य सिस्टम बोर्ड क्या कहलाता है? – मदरबोर्ड
13. ई-मेल (इलेक्ट्रॉनिक मेल) क्या होता है? – कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से संदेशों और फाइलों का ट्रांसमिशन।
14. इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेन्ट वाले थिन प्लेट या बोर्ड को क्या कहते हैं? – सर्किट बोर्ड
15. जब कंप्यूटर चालू किया जाता है और ऑपरेटिंग सिस्टम का लोडिंग हो रहा होता है तक क्या हो रहा होता है? – बूटिंग
16. रिक्वेस्टेड डाटा पर सीधे 'जम्प' करने की डिवाइस की क्षमता क्या है? – रैंडम एक्सेस
17. वर्ड प्रोसेसिंग का कौन-सा व्यू डाक्युमेंट में हेडर्स की हाइरार्की दर्शाता है? – आउट लाइन व्यू
18. इंस्ट्रक्शनों के उस समूह को क्या कहते हैं जो कंप्यूटर को बताता है कि क्या करना है? – प्रोग्राम
19. अधिकांश वर्ल्ड वाइड वेब पेजों के कमांड किस लैंग्वेज में होते हैं? – HTML
20. कंप्यूटर को रीस्टार्ट करने के लिए किन कुंजियों के संयोजन का प्रयोग किया जाता है? – कंट्रोल + आल्ट + डिलीट
21. कंप्यूटर का कौन सा भाग यह कहता है कि कंपोनेंट्स का कैसे उपयोग किया जाए? – ऑपरेटिंग सिस्टम
22. किस का उपयोग करते हुए पहले कंप्यूटर प्रोग्राम किए गए थे? – मशीन लैंग्वेज
23. री-यूज होने वाले ऑप्टिकल स्टोरेज का टिपिकली प्रथमाक्षर क्या होता है? – RW
24. एक कॉलम में टेक्स्ट सामान्यत: किस तरह एलाइन होता है? – लेफ्ट
25. वह ब्लिंकिंग पाइंट जो टेक्स्ट में आपकी पोजिशन दर्शाता है, उसे क्या कहते हैं? – कर्सर
26. सबसे कॉमन प्रकार की स्टोरेज डिवाइसें कौन सी हैं? – मैग्नेटिक
27. आउटपुट देखने के लिए आप किस का उपयोग करते हैं? – मॉनीटर
28. कटिंग और पेस्टिंग के साथ काटी गई मद अस्थायी रूप से किस में स्टोर की जाती है? – क्लिपबोर्ड
29. फाइलों को ट्रांसफर करने और संदेशों को आदान-प्रदान करने के लिए किस यूटिलिटी का प्रयोग किया जाता है? – ई-मेल
30. कंप्यूटर सिस्टम में किस के माध्यम से टेक्स्ट और न्यूमेरिकल डाटा में प्रवेश करने की पद्धति सर्वाधिक सामान्य पद्धति है? – कीबोर्ड
31. कंप्यूटर के कम्पोनेन्ट ठीक से ऑपरेट हो रहे हैं और कनेक्टेड हैं यह कौन-सा प्रोसेस चेक करता है? – बूटिंग
32. अनसॉलिसिटेड (अयाचित) ई-मेल को क्या कहते हैं? – स्पैम
33. RAM की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयुक्त फ्री हार्ड डिस्क स्पेस को क्या कहते हैं? – वर्चुअल मैमोरी
34. कंप्यूटर में अधिकांश प्रोसेसिंग किस में होती है? – CPU
35. CDs का आकार कैसा होता है? – गोल
36. एक्सेल का किस विशेषता में औसत, न्यूनतम, अधिकतम और जमा जैसी गणना करने का फंक्शन शामिल होता है? – ऑटोसम
37. शब्द को सिलेक्ट करने के लिए कितनी बार क्लिक किया जाता है? – दो बार
38. किसी मौजूदा डाक्युमेंट को किसी दूसरे नाम से सेव करने की कमाण्ड क्या है? – सेव ऐज
39. ट्रैक बाल किसका का एक उदाहरण है? – पॉइंटिंग डिवाइस
40. लगभग 1,000 मेगाबाइट कितना होता है? – गीगाबाइट
41. CPU और I/O के बीच सिग्नलों के मूवमेंट को कौन नियंत्रित करता है? – कंट्रोल यूनिट
42. सर्वर्स किस से कनेक्टेड दूसरे कंप्यूटरों को रिसोर्सेस प्रोवाइड करते हैं? – नेटवर्क
43. स्क्रीन को होल्ड करने वाला एक्विपमेन्ट कौन-सा है? – मॉनीटर
44. वेब पेजों को देखने के लिए प्रयुक्त सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का क्या नाम है? – ब्राउजर
45. नाम और पते जैसी मदों को क्या माना जाता है? – इनफॉरमेशन
46. कंप्यूटर का कौन-सा भाग सूचना को स्टोर करने में सहायक होता है? – डिस्क ड्राइव
47. सेकेंडरी स्टोरेज से डाटा के लिए रिक्वेस्ट मिलने के बाद वास्तविक डाटा ट्रांसफर के लिए लगने वाले समय को क्या कहते हैं? – एक्सेस टाइम
48. CPU का पूर्ण रूप क्या है? – Central Processing Unit
49. स्क्रीन पर डिस्प्लेड वर्कशीट के अंश को किस के माध्यम से देखा जा सकता है? – वर्कशीट विंडो
50. सिस्टम में कहाँ प्रोग्राम या इंस्ट्रक्शन्स शामिल होते हैं? – सॉफ्टवेयर