प्रतियोगिता दर्पण सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्य

भारत की लोकप्रिय करियर पत्रिका प्रतियोगिता दर्पण सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। इसमें सभी राष्ट्रीय समाचार, अन्तर्राष्ट्रीय समाचार, नवीनतम सामान्य ज्ञान के साथ ही अर्थव्यवस्था, राजनीति, संविधान आदि पर लेख दिये जाते है।

हम यहां इसके नवीनतम अंक में दिये राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय तथ्य को आपके लिए प्रस्तुत कर रहे है –

राष्ट्रीय तथ्य

1. इस वर्ष की अन्तिम लोक अदालत 2015 में कब लगाई जाएगी? – 12 दिसम्बर
2. केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए गणित सातवें वेतन आयोग ने नवम्बर 2015 में प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में वर्तमान वेतनमान में लगभग कितने प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की है? – 23.5 प्रतिशत
3. भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एच.एल. दत्तू के बाद किसे मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की घोषणा नवम्बर 2015 में की गई है? – न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर
4. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवम्बर 2015 में किन तीन स्वर्ण योजनाओं का अनावरण किया? – स्वर्ण मौद्रीकरण योजना, स्वर्ण बॉण्ड योजना, स्वर्ण सिक्का योजना
5. भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय ने विद्युत वितरण कम्पनियों की वित्तीय स्थिति में सुधार हेतु कौनसी योजना प्रारम्भ करने के लिए नवम्बर 2015 में निर्णय लिया है? – उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना-'उदय'
6. बिहार में अक्टूबर-नवम्बर 2015 में सम्पन्न विधान सभा चुनावों के परिणामस्वरूप कौन बिहार के मुख्यमंत्री बने? – नीतीश कुमार
7. स्वच्छ भारत मिशन हेतु सरकार ने सभी कर-योग्य सेवाओं पर कौन-सा उपकर 15 नवम्बर, 2015 से लागू किया है? – स्वच्छ भारत उपकर
8. विपणन वर्ष 2016-17 के लिए रबी की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्यों की घोषणा नवम्बर 2015 में सरकार द्वारा की गई है. गेहूँ तथा जौ के समर्थन मूल्यों में कितनी वृद्धि की गई है? – रु. 75 प्रति क्विंटल
9. भारत के 35वें अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन नवम्बर 2015 में नई दिल्ली में प्रगति मैदान में हुआ. मेले का थीम क्या था? – मेक इन इंडिया
10. भारतीय रिजर्व बैंक के किस पूर्व डिप्टी गवर्नर को अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में नामित किया गया है? – सुबीर गोकरन
11. मध्य प्रदेश में नवम्बर 2015 में सम्पन्न रतलाम-झाबुला संसदीय सीट के उपचुनाव में किस पार्टी के उम्मीदवार ने विजय प्राप्त की? – कांग्रेस

अन्तर्राष्ट्रीय तथ्य
1. आसियान (ASEAN) का 27वाँ शिखर सम्मेलन नवम्बर 2015 में कहाँ आयोजित किया गया? – कुआलालम्पुर (मलेशिया)
2. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टरई ने नवम्बर 2015 में कौनसी नई राजनीतिक पार्टी बनाई है? – नया शक्ति
3. 13वाँ इण्डिया-आसियान (India–ASEAN) सम्मेलन नवम्बर 2015 में कहाँ सम्पन्न हुआ? – कुआलालम्पुर (मलेशिया)
4. 46वे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल ऑफ इण्डिया (IFFI) 2015 में किस संगीतकार को पर्सनेल्टी ऑफ द ईयर का शताब्दी आवार्ड प्रदान किया गया? – इल्याराजा (Ilayaraja)
5. कनाडा में अक्टूबर 2015 में सम्पन्न संसदीय चुनावों के परिणामों के अनुसार, नवम्बर 2015 में, किसने प्रधानमंत्री का पद सँभाला? – ​जस्टिन पियरे जेम्स ट्रूडो
6. नवम्बर 2015 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के पश्चिम अफ्रीका के किस किस राष्ट्र को इबोला वायरस मुक्त घोषित किया है? – सिएरा लियॉन
7. अमरीकी पत्रिका फोर्ब्स (Forbes) ने नवम्बर 2015 में जारी अपनी विश्व के सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शिखर स्थान किसे प्रदान किया है? – व्लादिमीर पुतिन (रूस)
8. G-20 राष्ट्रों के समूह का शिखर सम्मेलन नवम्बर 2015 में कहाँ आयोजित किया गया? – अंताल्या (तुर्की)
9. म्यांमार में नवम्बर 2015 में सम्पन्न संसदीय निर्वाचन में किस महिला नेता की पार्टी को सरकार बनाने के लिए बहुमत प्राप्त हुआ? – आँग सान सू की
10. चिली में सम्पन्न फीका (FIFA) अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट का खिताब नवम्बर 2015 में किस राष्ट्र ने जीता? – नाइजीरिया
11. मैक्सिको सिटी में सम्पन्न 17वीं ग्रांड प्रिक्स रेस में कौन विजेता रहा? – निको रोजबर्ग
12. रूस का एक लड़ाकू विमान तुकी-सीरिया बार्ड के पास किस राष्ट्र ने नवम्बर 2015 में मार गिराया? – तुर्की