टी-20 विश्वकप के कार्यक्रम की घोषणा


भारत में होने जा रहे पहले विश्व कप टी-20 का कार्यक्रम 11 दिसम्बर, 2015 को घोषित कर दिया गया। टी-20 विश्व कप का आयोजन 8 मार्च से 3 अप्रैल तक होगा। जिसमें पुरुष और महिला वर्ल्ड कप लगभग साथ-साथ चलेंगे। सभी मुकाबले भारत के 8 स्टेडियमों बेंगलुरु, चेन्नई, धर्मशाला, मोहाली, मुंबई, नागपुर, दिल्ली और कोलकाता में खेले जाएंगे। इस वर्ल्ड कप के दौरान कुल 58 मैच होंगे, जिनमें 35 मैच पुरुष टीमों के और 23 मैच महिला टीमों के शामिल हैं। सेमाफाइनल मुकाबले दिल्ली और मुंबई में 30 और 31 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्ड्न्स में 3 अप्रैल को खेला जाएगा। फाइनल के लिए रिजर्व-डे भी रखा गया है।

पुरस्कार राशि :
पुरुष वर्ग में कुल इनामी राशि 56 लाख डॉलर (करीब 37 करोड़, 51 लाख रुपये) है जो 2014 की तुलना में 86 प्रतिशत अधिक है। महिला वर्ग में इनामी राशि चार लाख डॉलर (करीब दो करोड़, 67 लाख रुपये) है जो बांग्लादेश में हुए पिछले विश्व कप से 122 प्रतिशत अधिक है।

टी-20 विश्वकप क्रिकेट 2016 का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है–
मंगलवार, 8 मार्च : नागपुर - जिम्बाब्वे vs हांग कांग, स्कॉटलैंड vs अफगानिस्तान
बुधवार, 9 मार्च : धर्मशाला - बांग्लादेश vs नीदरलैंड्स, आयरलैंड vs ओमान
गुरुवार, 10 मार्च : नागपुर - स्कॉटलैंड vs जिम्बाब्वे, हांग कांग vs अफगानिस्तान
शुक्रवार, 11 मार्च : धर्मशाला - नीदरलैंड्स vs ओमान, बांग्लादेश vs आयरलैंड
शनिवार, 12 मार्च : नागपुर - जिम्बाब्वे vs अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड vs हांग कांग
रविवार, 13 मार्च : धर्मशाला - नीदरलैंड्स vs आयरलैंड, बांग्लादेश vs ओमान
मंगलवार, 15 मार्च : नागपुर - न्यूजीलैंड vs भारत
बुधवार, 16 मार्च : मुंबई - वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड
कोलकाता - पाकिस्तान vs क्वालीफायर ए
गुरुवार, 17 मार्च : कोलकाता - श्रीलंका vs क्वालीफायर बी
शुक्रवार, 18 मार्च : धर्मशाला - ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड
मुंबई - दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड
शनिवार, 19 मार्च : धर्मशाला - भारत vs पाकिस्तान
रविवार, 20 मार्च : मुंबई - दक्षिण अफ्रीका vs क्वालीफायर बी
बेंगलुरु - श्रीलंका vs वेस्टइंडीज
सोमवार, 21 मार्च : बेंगलुरु - ऑस्ट्रेलिया vs क्वालीफायर ए
मंगलवार, 22 मार्च : मोहाली - न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान
बुधवार, 23 मार्च : नई दिल्ली - इंग्लैंड vs क्वालीफायर बी
बेंगलुरु - भारत vs क्वालीफायर ए
शुक्रवार, 25 मार्च : मोहाली - पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया
नागपुर - दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज
शनिवार, 26 मार्च : कोलकाता - न्यूजीलैंड vs क्वालीफायर ए
नई दिल्ली - इंग्लैंड vs श्रीलंका
रविवार, 27 मार्च : मोहाली - भारत vs ऑस्ट्रेलिया
नागपुर - वेस्टइंडीज vs क्वालीफायर बी
सोमवार, 28 मार्च : नई दिल्ली - दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका
बुधवार, 30 मार्च : (नई दिल्ली) पहला सेमी फाइनल
गुरुवार, 31 मार्च : (मुंबई) दूसरा सेमी फाइनल
रविवार, 3 अप्रैल : (कोलकाता) फाइनल

टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक के विजेता
2007 (साउथ अफ्रीका) : भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता कप।
2009 (इंग्लैंड) : पाकिस्तान चैम्पियन, श्रीलंका उपविजेता।
2010 (वेस्ट इंडीज) : इंग्लैंड चैम्पियन, ऑस्ट्रेलिया उपविजेता।
2012 (श्रीलंका) : वेस्टइंडीज चैम्पियन, उपविजेता।
2014 (बांग्लादेश) : श्रीलंका चैम्पियन, भारत उपविजेता।